कृषि विभाग की पहल- पीएम किसान सम्मान निधि के लिए शक्ति जिले में कृषि विभाग द्वारा 12 फरवरी से प्रारंभ हुआ विशेष शिविर, 21 फरवरी तक चलाया जाएगा ई केवाईसी के लिए विशेष ग्राम स्तरीय अभियान, प्रथम दिवस हजारों किसानों को, उप संचालक कृषि शशांक शिंदे ने दी जानकारी, प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगा विशेष शिविर

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए शक्ति जिले में कृषि विभाग द्वारा 12 फरवरी से प्रारंभ हुआ विशेष शिविर, 21 फरवरी तक चलाया जाएगा ई केवाईसी के लिए विशेष ग्राम स्तरीय अभियान, प्रथम दिवस हजारों किसानों को, उप संचालक कृषि शशांक सिंधु निधि जानकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगा विशेष शिविर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-केन्द्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजनांतर्गत सक्ति जिले में कुल 75560 कृषक पंजीकृत हैं, जिसके अंतर्गत 73616 कृषकों का ई.के.वाय. सी. पूर्ण कर लिया गया है, तथा 1944 कृषकों का ई.के.वाय.सी. किया जाना शेष है। जिस हेतु ग्राम पंचायतों में कोटवार के माध्यम से शिविर आयोजन हेतु मुनादी कराया जावेगा। इसके लिये विशेष ग्राम सभा तथा शिविर का आयोजन कर ग्राम स्तरीय अभियान ग्राम पंचायत भवन में 12 फरवरी 2024 से प्रारंभ हो गया एवं यह अभियान 21 फरवरी 2024 तक 10 दिन का अभियान ग्राम स्तर पर ग्राम स्तरीय नोडल अधिकारी (क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) सी.एस.सी. सेंटर तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सुबह 10.00 बजे से लेकर सायंकाल 05.00 बजे तक किया जावेगा

जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। जिसकी जानकारी सक्ती जिले के उप संचालक कृषि शशांक शिंदे के द्वारा दी गई उन्होने बताया कि शासन के इस महत्वाकांक्षी योजना से कोई भी पात्र किसान वंचित न हो इसके लिये विभाग द्वारा कार्यालयीन दिवस में प्रतिदिन मैदानी अमलो नोडल अधिकारी तथा सप्ताह में कलेक्टर जन दर्शन के माध्यम किसानों के समस्या का समाधान किया जाता है एवं जो किसान जानकारी के अभाव में या किसी कारणवश कार्यालय के पहुंच से दूर हैं, उनके लिये इस प्रकार के विशेष अभियान का आयोजन कर समय-समय पर विभाग के माध्यम से शासन के योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया जाता है

ज्ञात हो की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत पूरे देश भर के किसानों को प्रतिवर्ष किसान सम्मन निधि के रूप में राशि सीधे उनके खाते में हस्तांतरित की जाती है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading