विष्णु सरकार के मंत्रियों का हुआ विभागीय बंटवारा- मलाईदार विभागों का प्रभार देखेंगे उपमुख्यमंत्रीद्वय, बृजमोहन को मिला स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा तो वही ओपी चौधरी संभालेंगे प्रदेश में वित्त-वाणिज्य कर की कमान

विष्णु सरकार के मंत्रियों का हुआ विभागीय बंटवारा- मलाईदार विभागों का प्रभार देखेंगे उपमुख्यमंत्रीद्वय, बृजमोहन को मिला स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा तो वही ओपी चौधरी संभालेंगे प्रदेश में वित्त-वाणिज्य कर की कमान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा सरकार के मुखिया विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल गठन के बाद जहां विभागों के बंटवारों को लेकर चर्चाएं जोरों से थी तो वहीं 29 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उपमुख्यमंत्री तथा मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया उपरोक्त आदेश छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने जारी किया है

तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास सामान्य प्रशासन, खनिज संसाधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्य कर आबकारी एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित न हुआ हो उसका प्रभार देखेंगे, वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि-विधायी विभाग, एवं नगरीय प्रशासन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा गृह- जेल, पंचायत ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी, बृजमोहन अग्रवाल को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य ,धार्मिक न्यास,धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति, रामविचार नेताम को आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, दयाल दास बघेल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन,कौशल विकास एवं सहकारिता, लखन लाल देवांगन को वाणिज्य- उद्योग एवं श्रम, श्याम बिहारी जायसवाल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, 20 सूत्री क्रियान्वयन,ओपी चौधरी को वित्त,वाणिज्य कर आवास एवं पर्यावरण योजना तथा सांख्यिकी,श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण,टकराम वर्मा को खेलकूद एवं युवा कल्याण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन बनाया गया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading