छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री से मिले शक्ति जिले के युवा भाजपा नेता चिराग अग्रवाल, नए दायित्व की दी बधाई, शक्ति जिले के विकास को लेकर भी करी लंबी चर्चा, चिराग ने कहा- भाजपा सरकार बनने से युवाओं में है उत्साह, जिले में आने का दिया न्योता



छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री से मिले शक्ति जिले के युवा भाजपा नेता चिराग अग्रवाल, नए दायित्व की दी बधाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति जिले के उपाध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी चिराग अग्रवाल ने 20 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा के दिग्गज विधायक विजय शर्मा से उनके उपमुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात की, इस दौरान चिराग अग्रवाल ने नए दायित्व की विजय शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को पूर्व में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए एक सशक्त नेतृत्व मिला था, तथा अब आप छत्तीसगढ़ शासन में उपमुख्यमंत्री के रूप में विराजमान है एवं इस प्रदेश को आप जैसे अनुभवी एवं कुशल नेतृत्वकर्ता का लाभ मिलेगा
वहीं चिराग अग्रवाल ने शक्ति जिले वासियों की ओर से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को शक्ति में भी आने का न्योता दिया तथा कहा कि आपके उपमुख्यमंत्री बनने से युवाओं में भी उत्साह है, तथा सभी युवा प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे, ज्ञात हो कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश में तत्कालीन भूपेश बघेल की सरकार में प्रधानमंत्री आवास को लेकर मोर आवास अभियान चलाकर एक नया शंखनाद भी किया था






