शक्ति शहर के अनुनय कान्वेंट स्कूल के 29 विद्यार्थियों का हुआ खेल प्रतिस्पर्धा मेंसंभाग एवं जिले के लिए चयन. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से हुआ था आयोजन. विद्यालय के डायरेक्टर योगेश साहू ने दी सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई


शक्ति शहर के अनुनय कान्वेंट स्कूल के 29 विद्यार्थियों का हुआ खेल प्रतिस्पर्धा मेंसंभाग एवं जिले के लिए चयन. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से हुआ था आयोजन. विद्यालय के डायरेक्टर योगेश साहू ने दी सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सक्ती के माध्यम से आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में नगर के प्रतिष्ठित संस्थान अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया है। डभरा में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी कुशाग्र बुद्धि, धैर्य एवं उत्कृष्ट रणनीतिक कौशल का परिचय देते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा लिली पाण्डेय (कक्षा 10वीं), नेहा जायसवाल (कक्षा 12वीं) तथा अहमद रज़ा (कक्षा 11वीं) का चयन संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, बिलासपुर के लिए हुआ है। वहीं, सक्ती में आयोजित एसजीएफआई ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, जैजैपुर के लिए स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग से तुषार देवांगन एवं आदित्य बरेठ का चयन हुआ है। अंडर-17 बालक वर्ग से मोनेश देवांगन, सात्विक कसेर, ओमप्रकाश कंवर, दीपक यादव, राजवीर गबेल, दुर्गेश एवं अभय का चयन हुआ है। अंडर-19 बालक वर्ग से नेहल कुमार बरेठ, गुलशन यादव, वैभव रात्रे, चंद्रेश साहू एवं यथार्थ का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।इसी क्रम में सक्ती में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। अंडर-17 बालक वर्ग से ओजस सिंह एवं यश कंवर, अंडर-17 बालिका वर्ग से नायरा साहू एवं पूजा साहू, अंडर-19 बालिका वर्ग से आराध्या कुर्रे, गरिमा साहू, आभा यादव, ईशिता पटेल, काव्या जायसवाल, चंचल पटेल, पायल सिदार, तेजस्वनी साहू एवं आशिमा यादव, तथा अंडर-19 बालक वर्ग से अमित कुर्रे का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।विद्यालय के निदेशक योगेश कुमार साहू ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, खेल के प्रति समर्पण तथा प्रशिक्षकों सनी उरांव एवं मुरली देवांगन के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि एसजीएफआई की अन्य खेल विधाओं की प्रतियोगिताएँ अभी शेष हैं। विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि आगामी प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त करेंगे तथा चयनित खिलाड़ी जिला एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय, जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

