शासन के खिलाफ रायपुर में फूंकेंगे बिगुल-नगर पंचायत अड़भार के 20 अधिकारी- कर्मचारियों ने दी 3 दिन के सामूहिक अवकाश चिट्ठी, अपनी मांगों को लेकर रायपुर की हड़ताल में शामिल होंगे कर्मचारी, तीन दिनों तक  ठप्प रहेगा नगरीय निकायों में कामकाज

शासन के खिलाफ रायपुर में फूंकेंगे बिगुल-नगर पंचायत अड़भार के 20 अधिकारी- कर्मचारियों ने दी 3 दिन के सामूहिक अवकाश चिट्ठी, अपनी मांगों को लेकर रायपुर की हड़ताल में शामिल होंगे कर्मचारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल

सकती- नगर पंचायत अड़भार के 20 अधिकारी- कर्मचारियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा है,ज्ञापन में बताया गया है कि नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के पत्र क 227 दिनांक 05/09/2024 के अनुसार नगरीय निकायों में वेतन व अन्य समस्या सालों से बना हुआ है, इस हेतु शासन द्वारा मांगो को लेकर कोई पहल नहीं किया जा रहा है, तदानुसार संघ द्वारा अपनी 6 सूत्रीय मांग को लेकर 18 सितंबर से 20 सितंबर तक कुल 03 दिवस तूता रायपुर के धरना स्थल पर हड़ताल में शामिल होंगे,इस हेतु हम सभी निकाय के कर्मचारीगण 3 दिवस हेतु सामूहिक रूप से आवकाश पर रहेगे जिसकी सूचना आपकी ओर सादर संप्रेषित है

ज्ञात हो की नगर पंचायत अड़भार के सफाई अधिकारी एवम संघ के पदाधिकारी विकास देवांगन के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौपा गया है, एवं विकास देवांगन का कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन से अनेकों बार उनके संगठन द्वारा अपनी मांगों को लेकर पहल की जा चुकी है, किंतु शासन द्वारा इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं किए जाने से कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading