13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री एवं 22 नेताओं को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, विष्णु सरकार ने दीपावली से पहले दिया बड़ा तोहफा



13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री एवं 22 नेताओं को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, विष्णु सरकार ने दीपावली से पहले दिया बड़ा तोहफा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार ने दीपावली से पहले भाजपा नेताओं को बड़ा तोहफा दिया है,सरकार ने लगभग तीन महीने पूर्व बनाए गए निगम, आयोग, मंडलों के अध्यक्षों को कैबिनेट एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है, तो वहीं सरकार द्वारा 13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री एवं 22 नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है, भाजपा सरकार द्वारा दीपावली से पहले की गई इस घोषणा से जहां पूरे प्रदेश में प्रसन्नता व्याप्त है, तो वहीं 35 अलग-अलग मंडल, आयोग एवं निगम के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं को भी दीपावली पर्व की डबल खुशियां मिल गई हैं, एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार का धन्यवाद भी किया गया है



