12 राष्ट्रीय अध्यक्षों ने भाजपा की नींव मजबूत करने के लिए दिया अपना योगदान. अटल जी से लेकर नितिन नवीन तक का पार्टी का यह स्वर्णिम सफर



12 राष्ट्रीय अध्यक्षों ने भाजपा की नींव मजबूत करने के लिए दिया अपना योगदान. अटल जी से लेकर नितिन नवीन तक का पार्टी का यह स्वर्णिम सफर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -6 अप्रैल सन 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना पर प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अटल बिहारी वाजपेई जी के कुशल नेतृत्व ने जहां पार्टी संगठन को एक नई गति दी। तो वहीं आज पर्यंत तक देखा जाए तो भाजपा की स्थापना के बाद से 12 राष्ट्रीय अध्यक्षों ने अपनी मेहनत एवं अपने समर्पण से लगातार भाजपा को मजबूत करने की दिशा में काम किया है। तथा आज 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सेवा, समर्पण और राष्ट्रवादी विचारधारा की उस यात्रा का स्मरण है, जिसे पार्टी के अध्यक्षों ने अपने नेतृत्व से निरंतर आगे बढ़ाया है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत ने संगठन को मजबूत वैचारिक आधार दिया।भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी और ‘भारत रत्न’ श्री लालकृष्ण आडवाणी ने संगठन को जन-जन तक पहुंचाया और भाजपा को राष्ट्रीय राजनीति में सशक्त पहचान दिलाई। श्री अमित शाह के कार्यकाल में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी एवं वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के नेतृत्व में सेवा, संगठन और जनकल्याण का भाव और अधिक मजबूत हो रहा है।


