शक्ति शहर में ब्लड बैंक का हुआ 20 जुलाई को शुभारंभ जन उपकार विकास सेवा संस्थान रायगढ़ ने करी पहल. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य. सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल सहित अतिथि रहे मौजूद


शक्ति शहर में ब्लड बैंक का हुआ 20 जुलाई को शुभारंभ जन उपकार विकास सेवा संस्थान रायगढ़ ने करी पहल. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य. सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल सहित अतिथि रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति शहर के बाराद्वार रोड में 20 जुलाई को जन उपकार विकास सेवा संस्थान रायगढ़ की पहल पर निजी क्षेत्र का पहला ब्लड बैंक प्रारंभ हो गया. इस ब्लड बैंक का शुभारंभ विधिवत्त पूजा अर्चना कर नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया तथा इस अवसर पर उपस्थित अन्य अतिथियों में शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल।प्रीतम सिंह गबेल। नगर पालिका परिषद शक्ति के उपाध्यक्ष भरत यादव सहित अन्य अतिथि मौजूद थे। ब्लड बैंक के शुभारंभ पर जहां शक्ति की मारवाड़ी महिला समितियो के सदस्यों ने रक्तदान किया तो वहीं ब्लड बैंक के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा की शक्ति जिला बनने के बाद यहां लोगों को जरूरत पड़ने पर ब्लड मिलने में दिक्कत होती थी। तथा शहर के सेवाभावी रक्तदाता आज जरूरतमंदों को उनके स्थान पर जाकर रक्त उपलब्ध करवाने का काम कर रहे हैं। तथा शहर में इस ब्लड बैंक शुभारंभ होने से लोगों को 24 घंटे ब्लड उपलब्ध होगा तो वहीं यह एक अच्छी पहल है इसके लिए मैं इसके संचालक को बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं
कार्यक्रम के दौरान ब्लड बैंक के संचालक द्वारा भी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया तथा ब्लड बैंक स्थापना के उद्देश्यों के बारे में भी जानकारी दी गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शक्ति जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने भी कहा कि रक्तदान का क्षेत्र एक सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है तथा समय-समय पर हमें रक्तदान करना चाहिए तथा हमारे द्वारा किया गया रक्तदान समय पड़ने पर किसी जरूरतमंद को मिल पाता है एवं शासन द्वारा भी इस दिशा में कार्य किया जा रहा है तथा समय-समय पर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जा रहे हैं

