राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को किया गया बी प्रमाण पत्र का वितरण. शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में आयोजित था कार्यक्रम. शाहिद नंद कुमार पटेल यूनिवर्सिटी ने 21 स्वयंसेवकों के लिए जारी किया था प्रमाण पत्र




राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को किया गया बी प्रमाण पत्र का वितरण. शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में आयोजित था कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को “बी प्रमाण पत्र”का वितरण किया गया और सभी स्वयं सेवकों और प्राचार्य सहित सभी स्टॉफ द्वारा महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया । डॉ देवेंद्र शुक्ला “राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व निर्माण , निस्वार्थ सेवा सहयोग की भावना और अनुशासन की सीख देता है ” राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के लिए “बी प्रमाण पत्र” वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि डॉ देवेंद्र शुक्ला ( वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती) और संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले, प्रो ललित कुमार सिंह, और प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती के करकमलों से प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ में स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ डी पी पाटले का स्वागत किशन राठौर ( स्वयं सेवक) द्वारा, मुख्य अतिथि डॉ देवेंद्र शुक्ला वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी का चंचल साहू , प्रो ललित सिंह का प्रभात यादव ( स्वयं सेवक) प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक का अंकिता राठौर (स्वयं सेविका) द्वारा बैज लगाकर किया गया।उद्बोधन में प्राचार्य डॉ डी पी पाटले ने सभी छात्रों को शुभकामना दिए और राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज सेवा के साथ साथ व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। डॉ देवेंद्र शुक्ला ने सभी स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताते हुए इसे व्यक्तित्व निर्माण में सहायक बताया और बी प्रमाण पत्र की उपयोगिता को बताते हुए सभी छात्रों को सी प्रमाण पत्र के लिए तैयारी करने को कहा ।उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र अलग अलग विधाओं में पानी कला के अनुसार भागीदारी करने का अवसर मिलता है जो कि उनके व्यक्तित्व को निखारता है। प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती ने सभी स्वयं सेवकों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य और उद्देश्य पर काम करने को प्रोत्साहित किया और सभी को सी प्रमाण पत्र के लिए तैयारी करने को कहा ।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों को विभिन्न अवसर देता है जैसे स्टेट कैंप,नेशनल कैंप,साहसिक शिविर,पूर्व गणतंत्र दिवस परेड,स्वतंत्रता दिवस परेड, उत्कृष्ट स्वयं सेवक अवार्ड आदि के लिए चयनित होने का अवसर देता है।स्वयं सेवकों में प्रभात यादव और चंचल साहू ने अपना अनुभव साझा किया और कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना हमारे व्यक्तित्व में बहुत परिवर्तन लाया है और हम सबको इसको रुचि और लगन के साथ स्वीकार किए है । शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ द्वारा महाविद्यालय के 21 स्वयं सेवकों को प्रमाण पत्र जारी किया गया है जिसमें नैना महंत, सत्येंद्र बरेठ, दिव्या, अंजुलता, प्रभात यादव, चंचल साहू, साहिल मिरि, धनराज, दुर्गा, गायत्री बरेठ,अरुण केवंत, कुमुदिनी साहू को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।




