शक्ति जिले में भी तीन स्थानों पर धर्म जागरण समन्वय द्वारा निकाली जाएगी नवरात्रि के मौके पर चुनरी यात्रा. अंजू गबेल ने दी जानकारी. यात्रा को लेकर चल रहा व्यापक रूप से प्रचार प्रसार. 14 से 17 अक्टूबर तक विशेष आयोजन




शक्ति जिले में भी तीन स्थानों पर धर्म जागरण समन्वय द्वारा निकाली जाएगी नवरात्रि के मौके पर चुनरी यात्रा. अंजू गबेल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -धर्म जागरण समन्वय जिला शक्ति द्वारा आगामी 14 अक्टूबर 2026 को ग्राम गलगलाडीह में सुबह 8:00 बजे से श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर से दुर्गा मंदिर तक चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए धर्म जागरण समन्वय की श्रीमती अंजू गबेल शक्ति ने बताया कि पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर नवरात्रि के मौके पर नारी शक्ति एवं नारी सशक्तिकरण के सम्मान के लिए चुनरी यात्रा का आयोजन हो रहा है। इसी श्रृंखला में शक्ति जिले के ग्राम पंचायत सकरा में 15 अक्टूबर 2025 26 दिन- गुरुवार को सुबह 9:00 से श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर से देव स्थल हरि गुर्जर से मां अष्टभुजी देवी अड़भार तक यह चुनरी यात्रा निकलेगी। इसके अलावा आगामी 17 अक्टूबर 2026 दिन -शनिवार को ग्राम बटोर में नोएडा चौक से मन खंभेश्वरी मंदिर कचंदा तक पदयात्रा निकाली जाएगी जो की भठोरा से प्रारंभ होकर पीहरीद.अमेंराडीह एवं कचंदा तक जाएगी श्रीमती अंजू गबेल ने धर्म जागरण समन्वय जिला शक्ति द्वारा आयोजित इस चुनरी यात्रा के कार्यक्रमों में समस्त नारी शक्ति को शामिल होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है









