शक्ति शहर के गुरुद्वारा मार्ग पर स्थित शीतला माता मंदिर में 9 मार्च को होगी पूजा अर्चना,शीतला माता मंदिर सेवा समिति ने करी मंदिर परिसर में साफ सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था, मोहल्ले वासियों के सहयोग से पूरे मंदिर परिसर का हुआ जीर्णोद्धार कार्य, अशोक खेतान ने दी जानकारी



शक्ति शहर के गुरुद्वारा मार्ग पर स्थित शीतला माता मंदिर में 9 मार्च को होगी पूजा अर्चना,शीतला माता मंदिर सेवा समिति ने करी मंदिर परिसर में साफ सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा प्रति वर्ष शहर के गुरुद्वारा मार्ग पर स्थित शीतला माता मंदिर में आस्था के साथ पूजा अर्चना का कार्य किया जाता है, तथा विगत कई वर्षों से लगातार श्री शीतला माता मंदिर सेवा समिति शक्ति द्वारा यहां मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार करते हुए पूजा अर्चना करने वाले आने वाली महिलाओं के लिए पूजा की सुंदर व्यवस्था की गई है, तो वहीं 9 मार्च को होने वाली पूजा अर्चना को लेकर समिति के सदस्यों द्वारा पूरे परिसर में साफ सफाई, झालरों की रोशनी एवं महिलाओं के लिए सुंदर पूजा अर्चना की व्यवस्था की गई है
तथा 9 मार्च को तड़के सुबह 3:00 बजे से ही महिलाओं की भारी भीड़ पूजा अर्चना के लिए प्रारंभ हो जाती है, एवं स्थिति यह रहती है कि दूर-दूर तक सड़क तक महिलाएं कतार में लगकर पूजा अर्चना का इंतजार करती हैं, एवं शीतला माता मंदिर सेवा समिति शक्ति के सदस्य अशोक खेतान ने बताया कि समिति के सभी सेवाभावी सदस्यों एवं मोहल्ले वासियों के सहयोग से इस मंदिर की व्यवस्थाओं को बहुत ही सुंदर ढंग से संचालित किया जा रहा है,तथा शीतला माता की कृपा सब पर सदैव बनी रहे ऐसी कामना मंदिर समिति करती है



