*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

मिलेगी बड़ी राहत-शक्ति जिले में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को मिलेगा डेढ़ लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार. सीएमएचओ डॉ पूजा अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित हुई प्रशिक्षण कार्यशाला. जिले के प्राइवेट अस्पतालों को भी देना होगा इस सुविधा का तात्कालिक लाभ

मिलेगी बड़ी राहत-शक्ति जिले में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को मिलेगा डेढ़ लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार. सीएमएचओ डॉ पूजा अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित हुई प्रशिक्षण कार्यशाला. जिले के प्राइवेट अस्पतालों को भी देना होगा इस सुविधा का तात्कालिक लाभ kshititech
शक्ति जिले में पीएम राहत योजना की संपन्न प्रशिक्षण कार्यशाला

शक्ति जिले में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को मिलेगा डेढ़ लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार. सीएमएचओ डॉ पूजा अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित हुई प्रशिक्षण कार्यशाला

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति शक्ति जिले में भी अब शासन की महत्वपूर्ण योजना सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को डेढ़ लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार की सुविधा प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ. योजना पर एवं योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जिले के समस्त शासकीय एवं निजी अस्पतालों के लिए एक दिवसीय समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन पीएचसी पोरथा में 13 मार्च 2026 को आयोजित किया गया।बैठक में योजना के प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि PM-RAHAT योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर के दौरान त्वरित उपचार तथा अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में अधिकतम 07 दिवस तक अथवा ₹1.50 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति का उपचार राज्य के मान्यता प्राप्त शासकीय एवं निजी अस्पतालों में किया जा सकेगा तथा लाभार्थी अथवा उसके परिजनों से किसी प्रकार की राशि नहीं ली जाएगी।कार्यशाला के दौरान DRM श्रीमती साधना गुप्ता, जिला सक्ति द्वारा उपस्थित सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को योजना के प्रमुख प्रावधानों, उपचार प्रक्रिया, क्लेम सबमिशन, eDAR/आईटी पोर्टल में पंजीयन तथा संचालन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि अस्पतालों द्वारा दुर्घटना पीड़ित का त्वरित पंजीयन पोर्टल पर किया जाएगा तथा आवश्यक दस्तावेज एवं उपचार विवरण समय पर अपलोड किए जाएंगे।बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जिले के समस्त शासकीय एवं निजी अस्पतालों में 24×7 आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा पुलिस एवं परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जिले के सभी अस्पतालों का eDAR पोर्टल में पंजीयन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी ABPMJAY डॉ. सुदर्शन भारद्वाज उपस्थित रहे और उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।कार्यशाला के माध्यम से सभी अस्पतालों को योजना के प्रावधानों की जानकारी देते हुए यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर के भीतर त्वरित, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button