


जब जिले की एसपी मैडम ने बच्चे को बैठाया गोद में-स्वतंत्रता वर्षगांठ के मुख्य समारोह में पहुंचे शक्ति भाजपा मंडल अध्यक्ष के लाडले पोते अन्वित के उत्साह को देख एसपी अंकिता शर्मा ने की प्रशंसा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शक्ति जिले के मुख्य समारोह के मंच पर उपस्थित शक्ति जिले की पुलिस प्रशासन की मुखिया, आईपीएस पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने भाजपा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी अनूप अग्रवाल के पोते अन्वित जिंदल पिता आदेश जिंदल एवं माता श्रीमती श्रेया जिंदल जो की शक्ति शहर के कंचनपुर स्थित जिंदल वर्ल्ड स्कूल की कक्षा नर्सरी में अध्यनरत है,यह बच्चा भी विद्यालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होने पहुंचा था, तथा बच्चों के उत्साह को देखते हुए मंच पर बैठी जिले की पुलिस अधीक्षक मैडम ने उन्हें अपने पास बुलवाकर अपनी गोद पर बैठा लिया, तथा उत्सुकता वश उनसे बातें भी की एवं उनको लाड- प्यार भी किया, एसपी मैडम की इस आत्मीयता को देख लाडले अन्वित जिंदल के परिवार जनों ने भी जिला पुलिस अधीक्षक मैडम को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अन्वित के पिता आदेश ने बताया कि जिले की पुलिस अधीक्षक मैडम बच्चों के प्रति बड़ा ही लाड प्यार करती हैं तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान एसपी मैडम भी बच्चों की प्रस्तुति एवं राष्ट्र प्रेम के प्रति उनके उत्साह को प्रमोट कर रही थी, तथा लाडला अन्वित भी एसपी मैडम के इस मुलाकात से काफी प्रसन्न नजर आया



