दिग्गज नेता नारायण चंदेल को मिल सकती है नितिन नवीन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह. जल्द ही भाजपा की केंद्रीय टीम की होगी घोषणा



दिग्गज नेता नारायण चंदेल को मिल सकती है नितिन नवीन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह. जल्द ही भाजपा की केंद्रीय टीम की होगी घोषणा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जनवरी महीने में भारतीय जनता पार्टी के 16वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालने वाले नितिन नवीन जो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में प्रभारी एवं उससे पहले सह प्रभारी रह चुके हैं।तथा उनके नेतृत्व में जहां छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 2018 में खोई हुई सत्ता प्राप्त की। तो वहीं नितिन नवीन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे।छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे एवं संगठन में लंबे समय तक का अनुभव रखने वाले जांजगीर चांपा के पूर्व विधायक नारायण चंदेल को भी प्रमुख पद मिलने की संभावना बताई जा रही है। तथा नितिन नवीन जो कि कई वर्षों तक लगातार छत्तीसगढ़ में संगठन की राजनीति में सक्रिय रूप से काम करते रहे तथा उन्होंने दिग्गज नेता नारायण चंदेल के संगठन के अनुभव एवं कार्यकर्ताओं से उनके समन्वय को भी महसूस किया है। एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजनैतिक सूत्रों का कहना है कि नारायण चंदेल को प्रमुख जिम्मेदारी दी जा सकती है। तथा नितिन नवीन नारायण चंदेल जैसे पार्टी के सुलझे हुए नेता के अनुभवों का लाभ भी आने वाले 2029 के लोकसभा चुनाव में लेंगे।ऐसा प्रयास लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से और भी कुछ नामो पर चर्चा हो रही है। किंतु यह तो देश में वर्तमान में चल रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ही इस पर स्थिति स्पष्ट होगी। तथा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने के बाद नितिन नवीन अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे



