समान नागरिक संहिता-छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड यूसीसी-राज्य शासन में बनाई समिति. समिति की अध्यक्ष बनाई गई रंजन प्रकाश देसाई. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना


समान नागरिक संहिता-छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड यूसीसी-राज्य शासन में बनाई समिति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ में शीघ्र ही यूनिफॉर्म सिविल कोड यूसीसी लागू होगा। इसके लिए राज्य शासन ने समिति का गठन कर दिया है।छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर जिला-रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना नवा रायपुर, दिनांक 25-06-2026 क्रमांक GENCOR 13235/2026-GAD-6: के अनुसार बताया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में Uniform Civil Code (UCC) लागूकरने एवं इसका प्रारूप तैयार करने के लिए राज्य शासन एतद्वारा निम्नानुसार समिति का गठन किया जाता है। समिति में प्रमुख रूप से माननीय न्यायमूर्ति (से.नि.) रंजना प्रकाश देसाई -अध्यक्ष।श्री शत्रुघन सिंह (से.नि.भा.प्र.से.) सदस्य।श्री एम. के. राऊत (से.नि.भा.प्र.से.) –
सदस्य।श्री मोहन पवार, वरिष्ठ अधिवक्ता सदस्य।महिला सदस्य
श्रीमती ज्योति रानी सिंह (से.नि. प्राचार्या को नियुक्त किया गया है
समिति का क्या होगा कार्य
राज्य शासन द्वारा गठित समिति द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यों के अंतर्गत प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के संबंध में वर्तमान विधिक स्थिति का अध्ययन करना।विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण एवं संबंधित विषयों पर समान नागरिक संहिता के लिए सुझाव देना। नागरिक, सामाजिक संगठनों, विधि विशेषज्ञों एवं अन्य हितधारकों से सुझाव प्राप्त करना।अन्य राज्यों में प्रचलित समान नागरिक संहिता संबंधी व्यवस्थाओं का अध्ययन करना।समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार कर राज्य शासन को प्रस्तुत करना।
आवश्यक विधायी एवं प्रशासनिक अनुशंसाए प्रस्तुत करना होंगे

