कलेक्टर शक्ति जिले के कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में खनिज विभाग ने जिले में फिर करी बड़ी कार्रवाई-खनिज परिवहन कर रहे वाहनों को किया गया जब्त


कलेक्टर शक्ति जिले के कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में खनिज विभाग ने जिले में फिर करी बड़ी कार्रवाई-खनिज परिवहन कर रहे वाहनों को किया गया जब्त
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति,-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज निरीक्षक श्री उमेश कुमार धुव एवं खनिज विभाग उड़नदस्ता दल द्वारा सक्ती नगर के आसपास के क्षेत्रों में रेत के अवैध परिवहन के दो प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए वाहनों को जप्त किया गया। जप्त वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखते हुए आरक्षित केन्द्र सक्ती में रखा गया है। वहीं ग्राम हरदी एवं पोरथा में अवैध रेत भंडारण के चार प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया है। उक्त प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज भंडारण नियम 2009 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर खनिज अमले द्वारा सतत निगरानी एवं कार्यवाही जारी है।

