


आचार्य राजेंद्र जी महाराज के सानिध्य में होगा स्वर्ण भूमि रायपुर में तुलसी शालिगराम विवाह महोत्सव,12 एवं 13 नवंबर को आयोजित है कार्यक्रम, आयोजन समिति की सदस्य हेमलता बंसल एवं अनिता खंडेलवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- तुलसी विवाह समिति स्वर्ण भूमि रायपुर द्वारा आगामी 12 एवं 13 नवंबर 2024 को स्वर्ण भूमि परिसर रायपुर छत्तीसगढ़ में अष्टोत्तर शत 108 संगीतमय सामूहिक एकादशी व्रत उद्यापन तुलसी शालिगराम विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है, तथा उपरोक्त कार्यक्रम में टेमर शक्ति के सुप्रसिद्ध आचार्य राजेंद्र जी महाराज के सानिध्य में उपरोक्त कार्यक्रम संपन्न होगा,कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए तुलसी शालिगराम विवाह महोत्सव आयोजन समिति के प्रमुख श्रीमती हेमलता बंसल, श्रीमती अनीता खंडेलवाल, श्रीमती मधु मित्तल, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती सुनीता मुरारका, श्रीमती वर्षा अग्रवाल एवम अशोक गोयल ने बताया कि 12 एवं 13 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए वृहद रूप से तैयारी चल रही है, तथा इस आयोजन के लिए महिलाएं आयोजन समिति से संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकती हैं, तो वहीं इस कार्यक्रम में स्वर्ण भूमि परिवार एवं वन बंधु परिषद रायपुर के सदस्यों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है, आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्तिक शुक्ल प्रबोधिनी देवउठनी एकादशी के दिन यह कार्यक्रम संपन्न होगा,तथा कार्यक्रम की भव्यता के लिए वृहद रूप से पंडाल की स्थापना की जाएगी



