7 की जगह 6 जुलाई को होगी ट्रस्ट की बैठक. चंपत राय एवं मिश्रा के इस्तीफे पर भी होगी चर्चा


7 की जगह 6 जुलाई को होगी ट्रस्ट की बैठक. चंपत राय एवं मिश्रा के इस्तीफे पर भी होगी चर्चा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक 6 जुलाई को होने जा रही है. इस बैठक में ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर चर्चा होगी. वहीं पुलिस की बरामदगी रिपोर्ट में मामले से जुड़े आरोपियों से जब्त सामान का भी विवरण सामने आया है.अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अपने अगले कदम पर चर्चा करने की तैयारी में है. सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट की अहम बैठक 6 जुलाई को अयोध्या में हो सकती है. पहले इस बैठक की तारीख 7 जुलाई बताई गई थी, लेकिन अब इसे एक दिन पहले किए जाने की जानकारी सामने आई है.

