*G L NEWS*छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

कांग्रेस का आदिवासी महिला कार्ड-छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस से फूलों देवी नेताम होगी दोबारा राज्यसभा की उम्मीदवार, नेता प्रतिपक्ष महंत ने दी बधाई, फूलों देवी नेताम का सफलता भरा रहा राज्यसभा सांसद के रूप में पहला कार्यकाल

कांग्रेस का आदिवासी महिला कार्ड-छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस से फूलों देवी नेताम होगी दोबारा राज्यसभा की उम्मीदवार, नेता प्रतिपक्ष महंत ने दी बधाई, फूलों देवी नेताम का सफलता भरा रहा राज्यसभा सांसद के रूप में पहला कार्यकाल kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत फूलों देवी नेताम को बधाई देते हुए

कांग्रेस का आदिवासी महिला कार्ड-छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस से फूलों देवी नेताम होगी दोबारा राज्यसभा की उम्मीदवार, नेता प्रतिपक्ष महंत ने दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आने वाले दिनों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश से पुनःश्रीमती फूलों देवी नेताम को अपना राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है, तथा वर्तमान में फूल देवी नेताम राज्यसभा सांसद हैं,एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण नाथ महंत ने फूलों देवी नेताम को प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि बस्तर की माटी की सशक्त आवाज और छत्तीसगढ़ की गौरव, श्रीमती फूलो देवी नेताम जी को छत्तीसगढ़ से दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।​एक आदिवासी महिला नेत्री के रूप में आपका फिर से चयन होना पूरे बस्तर और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।हमें विश्वास है कि आप संसद में आदिवासियों और छत्तीसगढ़ के हितों की आवाज को और भी मजबूती से बुलंद करेंगी।
आपके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल हेतु बहुत-बहुत मंगलकामनाएं।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button