*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

जाम की स्थिति से निपटने ट्रैफिक इंचार्ज शर्मा का अभियान- सक्ति के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आवागमन व्यवस्थित करने यातायात प्रभारी शर्मा उतरे सड़कों पर, दुकानदारों से करी सड़कों पर सामान ना रखने की अपील

जाम की स्थिति से निपटने ट्रैफिक इंचार्ज शर्मा का अभियान- सक्ति के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आवागमन व्यवस्थित करने यातायात प्रभारी शर्मा उतरे सड़कों पर, दुकानदारों से करी सड़कों पर सामान ना रखने की अपील kshititech
शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में दुकानदारों से निवेदन करते ट्रैफिक इंचार्ज शर्मा
जाम की स्थिति से निपटने ट्रैफिक इंचार्ज शर्मा का अभियान- सक्ति के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आवागमन व्यवस्थित करने यातायात प्रभारी शर्मा उतरे सड़कों पर, दुकानदारों से करी सड़कों पर सामान ना रखने की अपील kshititech
शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में दुकानदारों से निवेदन करते ट्रैफिक इंचार्ज शर्मा

सक्ति के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आवागमन व्यवस्थित करने यातायात प्रभारी शर्मा उतरे सड़कों पर, दुकानदारों से करी सड़कों पर सामान ना रखने की अपील

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले के यातायात प्रभारी शर्मा ने शहर के प्रमुख मार्गो में सड़कों के किनारे छोटे बड़े दुकानदारों द्वारा सामान सड़कों पर रखने से होने वाली परेशानियों को देखते हुए स्वयं सड़कों पर उतरकर मुनादी के माध्यम से व्यापारियों एवं आम जनता से निवेदन किया,आम नागरिको द्वारा बार-बार शिकायत की जा रही है कि बुधवारी बाजार से हटरी रोड, परशुराम चैक एवं आगे रोड पर दुकानदार सामान बाहर तक निकाल लेते है तथा अपनी निजी वाहन रोड पर ही पार्क करते है तथा सामान उतारने के लिए आमने-सामने के दुुकानदार कई बार एक साथ अपने दुकान के सामने वाहन खड़ी करा लेेते है जिसके कारण न केवल आवागमन बाधित होता है बल्कि आम लोगो का आवागमन भी प्रभावित होता हैं इसी परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 20.02.2026 के 11.00 बजे यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन.शर्मा ने अपनी टीम के साथ पूरे रोड पर पैदल भ्रमण किया एवं दुकानदारो को सामान रोड से हटाने की समझाईस दी गई तथा रोड पर गाड़ी खड़ी नही करने के संबंध मे एलाउंस कराया गया ताकि हटरी रोड से आने जाने वाले लोगो को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना न पड़े। भविष्य में यदि हटरी रोड में बेतरतीब वाहन खड़ा होना पाया जाता है तो संबंधित वाहन मालिक/चालक के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जायेगी, इसके लिए वाहन मालिक/चालक स्वयं जवाबदार रहेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button