कल 28 जून को बिलासपुर में होगा संभागीय अग्रवाल महासभा की वेंटीलेटर युक्त आधुनिक एंबुलेंस वाहन का लोकार्पण. मेडिकल उपकरण प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल के विशेष प्रयासों से एंबुलेंस का संचालन हुआ संभव. उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे लोकार्पण. महासभा के बाबूलाल अग्रवाल। राजेंद्र अग्रवाल राजू। गणेश अग्रवाल एवं मनीष अग्रवाल मंगल ने दी जानकारी



कल 28 जून को बिलासपुर में होगा संभागीय अग्रवाल महासभा की वेंटीलेटर युक्त आधुनिक एंबुलेंस वाहन का लोकार्पण. मेडिकल उपकरण प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल के विशेष प्रयासों से एंबुलेंस का संचालन हुआ संभव
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर
शक्ति -संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा सर्व समाज हेतु अत्याधुनिक सर्वसुविधायुक्त न्यूनतम सेवा शुल्क वेन्टीलेटर युक्त एम्बुलेंस 24×7 का लोकार्पण अरुण साव (उप मुख्यमंत्री छ.ग. शासन) के करकमलों से होगा।दिनांक : 28 जून 2026, रविवार को दोपहर 3.30 बजे से रामअवतार क्लाथ मार्केट, श्री अग्रसेन चौक होटल ईस्ट पार्क के सामने, लिंक रोड, बिलासपुर में उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। तथा यह एंबुलेंस वाहन संभावित अग्रवाल महासभा बिलासपुर के मेडिकल उपकरण प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल के विशेष प्रयासों से जन सहयोग से क्रय की गई है। एवं एस एंबुलेंस सेवा का संचालन महासभा द्वारा बनाई गई समिति के संचालक मनीष मंगल अग्रवाल के माध्यम से किया जाएगा एवं एंबुलेंस वाहन के ड्रायवर का मोबाइल संपर्क नंबर 6262361414 है। सर्व समाज के लोग इस सेवा का लाभ ले सकेंगे 28 जून को होने वाले एंबुलेंस के लोकार्पण समारोह को लेकर संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़।महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर एवं कोषाध्यक्ष गणेश अग्रवाल बिलासपुर ने सभी समाज बंधुओ।गणमान्य नागरिकों को इस अवसर पर पहुंचने का आग्रह किया है। तथा कार्यक्रम के बाद आगंतुकों के सम्मान ने स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है
समाज बंधुओ एवं सेवा भावी नागरिकों ने एंबुलेंस वाहन सेवा के लिए किया बढ़ चढ़कर सहयोग
संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा 28 जून से प्रारंभ होने वाले वेंटीलेटर युक्त आधुनिक एंबुलेंस वाहन सेवा के लिए समाज बंधुओ सहित दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागीता की तथा मुक्त हस्त से सहयोग करते हुए इस बड़े सेवा कार्य के प्रारंभ होने में अपना अमूल्य योगदान दिया
बिलासपुर संभाग में अग्रवाल समाज की पहली सर्वसुविधा युक्त एंबुलेंस वाहन सेवा का होगा शुभारंभ
संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा प्रारंभ होने वाली एंबुलेंस वाहन सेवा जो की वेंटीलेटर युक्त होगी एवं यह एम्बुलेंस मरीज को प्रारंभिक चिकित्सा भी उपलब्ध करवा पाएगी तथा पूरे बिलासपुर संभाग में यह पहली सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस वाहन अग्रवाल समाज की होगी।जो कि कल से प्रारंभ हो रही है

