आज 12 अप्रैल को बिलासपुर के सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का होगा लोकार्पण. प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने दी जानकारी. कैबिनेट मंत्री अरुण साव सहित दिग्गज हस्तियां रहेंगी मौजूद.शाम 6:00 बजे आयोजित है कार्यक्रम. 41 सालों पूर्व हुई थी प्रेस क्लब बिलासपुर की स्थापना




आज 12 अप्रैल को बिलासपुर के सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का होगा लोकार्पण. प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से 41 सालों पूर्व बिलासपुर शहर में गठित प्रेस क्लब के नए सुसज्जित भवन का लोकार्पण कार्यक्रम आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 दिन- रविवार को शाम 6:00 बजे राघवेंद्र राव सभा भवन कंपनी गार्डन के बगल में आयोजित किया गया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रेस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने बताया कि प्रेस क्लब बिलासपुर का पंजीयन क्रमांक – 15662 है.एवं इसकी स्थापना वर्ष – 1985 मैं की गई थी तथा प्रेस क्लब बिलासपुर के वर्तमान कार्यकाल – 2025-27 के अंतर्गत लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया है।प्रेस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने सभी पत्रकार साथियों एवं गणमान्य नागरिकों से कहा है कि राघवेंद्र राव सभा स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब के सुसज्जित भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया जा रहा है
इस शुभ अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं।आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए सम्मान एवं प्रेरणा का स्रोत होगी। लोकार्पण समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन.अध्यक्षता धरम लाल कौशिक विधायक बिल्हा विधानसभा.विशिष्ट अतिथि धर्मजीत सिंह विधायक तखतपुर विधानसभा.विशिष्ट अतिथि अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा विधानसभा।विशिष्ट अतिथि सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा विधानसभा।विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूजा विधानी महापौर नगर निगम बिलासपुर।विशिष्ट अतिथि श्री विनोद सोनी सभापति नगर निगम विलासपुर होंगे तथा यह कार्यक्रम12 अप्रैल 2026 दिनः रविवार। समयः शाम 6 बजे स्थानः बिलासपुर प्रेस क्लब परिसर, राघवेंद्र राव सभा भवन, कम्पनी गार्डन के पास बिलासपुर में आयोजित किया गया है।-बिलासपुर प्रेस क्लब कार्यकारिणी एवं सम्माननीय सदस्य गण सहित अजित मिश्रा अध्यक्ष 9827177004।विजय क्रांति तिवारी उपाध्यक्ष 7773033332।संदीप करिहार सचिव 9993463131।किशोर सिंह कोषाध्यक्ष 8889474482।
हरिकिशन गंगवानी सह-सचिव 8602444617।कैलाश यादव कार्यकारिणी सदस्य 9098330904 ने भी सभी पत्रकार साथियों को इस अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है*



