शक्ति जिले में अधिकारियों के प्रभार में हुआ संशोधन- 23 जुलाई को कलेक्टर तोपनों ने जारी किए नए आदेश. प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने हुई पहल. डिप्टी कलेक्टर कावेरी मरकाम का भी बढ़ा कद

शक्ति जिले में अधिकारियों के प्रभार में हुआ संशोधन- 23 जुलाई को कलेक्टर तोपनों ने जारी किए नए आदेश. प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने हुई पहल. डिप्टी कलेक्टर कावेरी मरकाम का भी बढ़ा कद kshititech
शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो

शक्ति जिले में अधिकारियों के प्रभार में हुआ संशोधन- 23 जुलाई को कलेक्टर तोपनों ने जारी किए नए आदेश. प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने हुई पहल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति शक्ति जिले के-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नीचे दर्शित अधिकारियों का दायित्व आगामी आदेश पर्यंत निम्नानुसार कार्य विभाजन किया है।कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम को उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य निर्वाचन एवं स्थानीय निर्वाचन शाखा), प्रभारी अधिकारी चरित्र सत्यापन, वरिष्ठ लिपिक शाखा/अतिरिक्त वरिष्ठ लिपिक, राज्य आपदा मोचन निधि, जन समस्या निवारण शिविर/सार्वजनिक समारोह, पेपर कटिंग की कार्यवाही, महिला थाना, नागरिकता में पासपोर्ट संबंधी कार्य, आवक जावक शाखा, सूचना प्रौद्योगिकी, विशेष पहचान पत्र/ आधार फेस वन, भारतनेट/ चिप्स शाखा, नोडल अधिकारी सी.एस.आर. शाखा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पर्यटन संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, श्रम विभाग, जिला अंतव्यवसायी विभाग, रेशम विभाग, विद्युत मंडल, खाद्य एवं औषधि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मार्कफेड को ऑपरेटिव मण्डी, साथ ही कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा समय समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम को नोडल अधिकारी डीएमएफ शाखा साथ ही कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा समय समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading