*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

धूम मच गई-छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा मे समर्पित – वाय.एन.शर्मा की आवाज मे मया होगे

धूम मच गई-छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा मे समर्पित - वाय.एन.शर्मा की आवाज मे मया होगे kshititech

छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा मे समर्पित – वाय.एन.शर्मा की आवाज मे मया होगे

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-सोच, जुनुन, जज्बा हो तो कोई भी काम असम्भव नही है। यातायात नियमो के प्रति लोगो मे जगजागरण के उद्देश्य से सीट बेल्ट, हेल्मेट को लेकर बेहतरीन एड फिल्म बनाने, धार्मिक भजनो के एल्बम के रीलीज करने के बाद सक्ती मे पदस्थ निरीक्षक वाय.एन.शर्मा (स्टेनो) ने छत्तीसगढ़ मे लोककला एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ लोकगीतो का रूख किया है, कुछ माह पूर्व ‘‘धक धक दिल मोर धड़के’’ से उत्साहित होकर अभी ‘‘मया होगे मया होगे’’ गीत मीनाक्षी रावत के साथ अपनी आवाज में न केवल रिकार्ड किया है बल्कि छ.ग. की अनुभवी कलाकार संजू साहू के साथ शानदार अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया है। इस गीत को सलाम इरानी ने लिखा है, मनोज दीवान ने संगीत दिया है। अभिषेक मूवीज वर्ल्ड स्टूडियो रायपुर द्वारा वाय.एन.शर्मा के एल्बम को यूट्यूब चैनल ‘‘YN ALBUM’’ में लाँच किया गया है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। आमजन से अनुरोध है कृपया इस एल्बम चैनल को अधिक से अधिक अपना प्यार एवं आशीर्वाद प्रदान करें।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button