राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर पहली बार सार्वजनिक वक्तव्य जारी किया ट्रस्ट ने-श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष पूज्य स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज का वक्तव्य. भ्रामक एवं निराधार अफवाहों से बचने का आग्रह किया ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष जी ने


राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर पहली बार सार्वजनिक वक्तव्य जारी किया ट्रस्ट ने-श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष पूज्य स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज का वक्तव्य
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अयोध्या के प्रसिद्ध श्री राम मंदिर में दान चोरी मामले को लेकर विगत 20 दिनों से चल रहे घटनाक्रम के बाद पहली बारश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) अयोध्या के कोषाध्यक्ष ने एक सार्वजनिक वक्तव्य जारी किया है वक्तव्य में बताया गया है कि श्रीराम मंदिर (अयोध्या) मे पिछले कुछ दिनों से सुनी हुई घटनाओं से हम स्तब्ध, आहत एवं अत्यंत दुखी हैं। समस्त रामभक्तों एवं रामसेवकों के प्रतिनिधि के रूप मे यहाँ सेवा करने वाले हम इसकी न्यायपूर्ण जाँच एवं रामभक्तों को आश्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) के महामंत्री श्री चंपतराय जी और न्यासी श्री अनिल मिश्रा जी से त्यागपत्र प्राप्त हुआ है। न्यास अपनी आगामी बैठक में इसका विचार करेगा।न्यास उन श्रद्धालु भक्तों को आश्वस्त करता है जिन्होंने चाँदी की ईंटें, आभूषण आदि प्रभु श्रीराम की सेवा में अर्पण हेतु न्यास के अधिकारियों को व्यक्तिशः सौंपी है, वे वस्तुएँ सुरक्षित हिसाब सहित उपलब्ध है।मंदिर के दानपात्रों से प्राप्त राशि की घटना के संबंध मे न्यास के निवेदन पर उ.प्र. शासन द्वारा गठित S.I.T. से प्राप्त अंतरिम प्रतिवेदन के आधार पर न्यास ने F.I.R. की प्रविष्टि की है और उसपर वैधानिक कार्यवाही जारी है।हम सभी को विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में कोई दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति ना बने ऐसा सुनिश्चित करेंगे। अपराधियों को वैधानिक यथा योग्य कड़ा दंड मिलें, इस के आग्रही रहेंगें। असामाजिक, अधार्मिक, स्वार्थी तत्वों द्वारा सनातन धर्म पर, लांछन लगाने के प्रयास सफल नहीं होने देंगे। कृपया प्रसारित भ्रामक एवं निराधार अफवाहों से स्वयं बचें तथा अन्य लोगों को भी इसका शिकार न होने दें।हमें विश्वास है कि ये बादल छटेंगे, अंधेरा हटेगा, सत्य-सूर्य का प्रकाश होगा तथा श्रीरामभक्ति की प्रबल धारा अखंड बहती रहेगी। जय श्रीराम । यह सार्वजनिक वक्तव्य ज्येष्ठ शु. १३युगाब्द ५१२७ दिनांक २७ जून २०२६ को श्रीरामलला की सेवा में,स्वामी गोविन्ददेव गिरि कोषाध्यक्ष,श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) द्वारा जारी किया गया है

