सपेरे को ही डस लिया सांप ने- सपेरे की हुई मौत. 40 सालों से कर रहा था सांप पकड़ने का काम. 500 से ज्यादा जहरीले सांपों को किया था उसने रेस्क्यू

सपेरे को ही डस लिया सांप ने- सपेरे की हुई मौत. 40 सालों से कर रहा था सांप पकड़ने का काम. 500 से ज्यादा जहरीले सांपों को किया था उसने रेस्क्यू
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -गोंडा में 65 वर्षीय सपेरे की कोबरा के डसने से मौत हो गई। जहर चढ़ने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सांप को पकड़कर बोरे में बंद करने के बाद ही दम तोड़ा। सपेरा राम लखन बीते 40 सालों से सांपों को पकड़ने का काम कर रहा था। उसने सैकड़ों सांपों का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा था। 500 से ज्यादा जहरीले सांपों का रेस्क्यू किया और कई लोगों की जान बचाई।जिन सांपों को रेस्क्यू करने में सपेरा राम लखन एक्सपर्ट था, उसी काम ने उनकी जान ले ली। फर्ज के प्रति उनके जूनून को देख पूरा इलाका भावुक है