जिले वासियों ने किया सांसद जी का धन्यवाद- अभुतपूर्व जनसैलाब से प्रगतिशील छत्तीसगढ़ प्रदर्शनी का हुआ शानदार समापन,तीन दिन में करीब सत्रह हजार छात्र-युवा- नागरिकों ने किया अवलोकन,प्रदर्शनी के माध्यम से सांसद जांगड़े जी ने केंद्रीय योजओं से जांजगीर चांपा वासियों को जोड दिया : नारायण चंदेल




अभुतपूर्व जनसैलाब से प्रगतिशील छत्तीसगढ़ प्रदर्शनी का हुआ शानदार समापन,तीन दिन में करीब सत्रह हजार छात्र-युवा- नागरिकों ने किया अवलोकन,प्रदर्शनी के माध्यम से सांसद जांगड़े जी ने केंद्रीय योजओं से जांजगीर चांपा वासियों को जोड दिया : नारायण चंदेल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-जांजगीर की लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के नेतृत्व में दिल्ली के फ्रेंड्ज़ एक्जिबिशन एंड प्रमोशन की तरफ से और लेडीज सर्कल इंडिया की सहयोग से यहां के पुलिस परेड ग्राउंड में हो रही प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026 प्रदर्शनी का शानदार समापन हुआ | जांजगीर चांपा के सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पांडे, अमर सुल्तानिया, जनपद सदस्य चुड़ामणी राठौर, सांसद प्रतिनिधि रमाकांत साहू, पलाश चंदेल, रितेश मोनू अग्रवाल आदि के गरिमामयी उपस्थिती में ये समापन हुआ |
तीन दिन चली प्रदर्शनी जांजगीर चांपा के नागरिकों के लिए बेहद खास रही | तीन दिन चली इस प्रदर्शनी में पहले दिन पांच हजार, दूसरे दिन आठ हजार और आखरी दिन चार हजार से जादा छात्र, युवा, किसान, नागरिको ने अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में उन्होंने भ्रमण कर सरकारी विभागों की और नई तकनीकी का ज्ञान प्राप्त किया | इस प्रदर्शनी का छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी दोहपर को अवलोकन किया | प्रदर्शनी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सांसद महोदया कमलेश जांगड़े जी ने जांजगीर वासियों को केंद्रीय योजनाओं से जोड़ने का काम किया, ऐसे भाव से गौरान्वित किया कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव जी ने किया , फ्रेंड्ज़ एक्झिबिशन की प्रोजेक्ट हेड अखिला श्रीनावसन जी प्रस्तावना रखी, दत्ता थोरे जी ने आभार प्रकट किया
चयनित सरकारी विभागों को बेस्ट स्टॉल पुरस्कार देकर किया गया सन्मान।
बेस्ट स्टॉल इन डिफेंस टेक्नोलॉजी एंड मनुफैक्चरिंग : इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड एंड आर्म्ड व्हैईकल निगम लिमिटेड. बेस्ट स्टॉल डिसप्ले : साउथर्न ईस्टर्न कोल्डफिल्ड लिमिटेड. बेस्ट स्टॉल जियोलॉजिकल हेरिटेज: जीओलॉजिकल सर्व्हे ऑफ इंडिया. बेस्ट स्टॉल ईन स्टील एंड इंडस्ट्रियअल एक्सलेंस : भिलाई स्टील प्लांट. बेस्ट स्टॉल ईन स्पेस एंड एडवांस टेक्नलॉजी : इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाजेशन. बेस्ट स्टॉल ईन असिस्टेव्ह टेक्नॉलजी एंड सोशल एम्पॉवरमेंट : आर्टिफिशियल लिम्ज मनुफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया. बेस्ट स्टॉल ईन सस्टेनेअबल एथॉरिटी: कोस्टल डेवलोपमेन्ट अक़्वाकल्चर एथोरिटी. बेस्ट स्टॉल ईन मेडिकल रिसर्च एंड पब्लिक हेल्थ: इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च. बेस्ट स्टॉल ईन प्रमोटिंग यूज ऑफ ट्रडिशनल मेडिसिन : सेंट्रल कॉउंसिल फ़ॉर रिसर्च ईन सिद्धा. बेस्ट स्टॉल ईन व्हॅल्यू एडेड हॉल्टीकल्चर : डिपार्टमेंट ऑफ हॉल्टीकल्चर एंड प्लांटेशन क्रॉप्स, तामिलनाडु. बेस्ट स्टॉल ईन टूरीझम प्रमोशन : छत्तीसगढ़ टूरीझम बोर्ड. बेस्ट स्टॉल ईन इंजिनियरिंग कन्सलटेंसी: मिकोंन लिमिटेड. बेस्ट स्टॉल ईन माईनिंग: हिंदुस्थान कॉपर लिमिटेड. बेस्ट स्टॉल ईन पोल्ट्री: सेंट्रल पोल्ट्री डेवलोपमेन्ट ऑर्गनाजेशन को दिया गया।
चांपा के यश आईटीआई ने जिते तीन अवार्ड
इस प्रदर्शनी में स्थानीय छात्रों ने भी अपने प्रोजेक्ट लगाए थे | इसमें लछनपुर चाम्पा के यश आई टी आई के छात्रों ने बाजी मारी | स्टूडेंट प्रोजेक्ट कैटेगरी में उन्होने पहला, दूसरा और तीसरा ऐसे तीनो प्राईज जित ले गये | प्रथम पारितोषिक: गोंडा ऊन वायरिंग मॉडल एंड ड्रम स्विच मॉडल: प्रियांशु तिवारी, संजय कुमार यादव, जीत कंवर, महेंद्र, अरुन, कृष्णा साहू ,सूरज श्रीवास, आलोक महंत, भूपेंद्र बरेठ, ईशु बरेठ, किशन बरेठ,सरा पारितोषिक: हेल्थ एंड क्लिनलिनेश प्रोजेक्ट : सोनाली शाह और गिरिधर गोपाल. तीसरा पारितोषक: कम्प्यूटर वर्किंग मॉडल: नेहा यादव, श्रेया केवट, दीपेश धीवर सुमित राठौर , राकेश कुमार. इन सभी को सन्मान चिन्ह देकर सन्मानित किया गया|








