घर वापसी कार्यक्रम के पदाधिकारियो ने सुनी प्रधानमंत्री जी के मन की बात. बस्तर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रहित में किये जा रहे कार्यों से रूबरू हुए कार्यकर्ता. प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के साथ पहुंची प्रदेश घर वापसी प्रमुख अंजू ग़बेल ने कहा- प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम से बस्तर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में उत्साह

बस्तर प्रवास पर अंजू का हुआ स्वागत
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं अंजू गबेल के साथ स्थानीय कार्यकर्ता
बस्तर क्षेत्र में प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनते कार्यकर्ता

घर वापसी कार्यक्रम के पदाधिकारियो ने सुनी प्रधानमंत्री जी के मन की बात. बस्तर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रहित में किये जा रहे कार्यों से रूबरू हुए कार्यकर्ता. प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के साथ पहुंची प्रदेश घर वापसी प्रमुख अंजू ग़बेल ने कहा- प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम से बस्तर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में उत्साह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -28 जून को माह के अंतिम रविवार में विगत लगातार कई वर्षों से प्रसारित हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन बस्तर क्षेत्र में हुआ। जहां घर वापसी कार्यक्रम के राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश घर वापसी प्रमुख श्रीमती अंजू गबेल अपने प्रवास के दौरान पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर काफी उत्साह के साथ प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनी। इस दौरान प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं अंजू गबेल के बस्तर पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जहां उनका स्वागत किया तो वहीं क्षेत्र में विगत दिनों हुए अवैध धर्मांतरण को लेकर भी कार्यकर्ताओं से पदाधिकारियो ने चर्चा की एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अवैध धर्मांतरण को लेकर बनाए गए नए कानून की भी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी एवं पूरे क्षेत्र में अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक भी किया गया

एवं प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनने के लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह रहा तथा कार्यकर्ताओं ने बताया की प्रतिमाह अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से हमें राष्ट्रहित में किये जा रहे कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लगती है। वही इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश घर वापसी प्रमुख श्रीमती अंजू गबेल ने भी बताया कि आज पूरे देश में सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सक्रिय रूप से विगत 12 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं।एवं आज प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 12 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा की है। तथा आज हम सभी कार्यकर्ता सनातन धर्म की रक्षा के लिए सदैव 24 घंटे खड़े हैं

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का हुआ बस्तर क्षेत्र में स्वागत
घर वापसी प्रमुख अंजू का स्वागत करते स्थानीय कार्यकर्ता

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading