एनजीओ ने युवाओं के साथ कर दी बड़ी ठगी. 90000 की सैलरी देने के नाम पर डेढ़ सौ युवाओं से वसूल लिए गए करोड़ों रुपए. फर्जी एनजीओ का चल रहा कमीशन का लंबा खेल



एनजीओ ने युवाओं के साथ कर दी बड़ी ठगी. 90000 की सैलरी देने के नाम पर डेढ़ सौ युवाओं से वसूल लिए गए करोड़ों रुपए
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पूरे देश में इन दिनों फर्जी एनजीओ संस्थाओं की बाढ़ आ गई है। तथा फर्जी संस्थाएं जहां युवाओं को धोखा देकर लाखों करोड़ों रुपए की वसूली कर रही है। तो वहीं ट्रेनिंग के नाम पर इन एनजीओ संस्थाओं द्वारा भी लंबा खेल किया जा रहा है। एवं अनेकों संस्थाएं तो सिर्फ काग़जो पर ही चल रही है। एवं कागजों पर ही ट्रेनिंग के कार्यक्रम होते हैं। एवं कार्यक्रम होने के बाद लाखों- करोड़ों रुपए के बिल शासन से निकाल भी लिए जाते हैं। तथा इस काम में संबंधित विभाग के सरकारी- अधिकारी कर्मचारी भी इन फर्जी एनजीओ को भरपूर सहयोग कर रहे हैं। एवं एक लंबे कमीशन की सेटिंग के साथ यह पूरा खेल चल रहा है।ट्रेनिंग से लेकर जॉइनिंग तक सब फर्जी निकला।यूपी के 150 युवाओं को झटका लगा दिया।लखनऊ में NGO में नौकरी और 90 हजार रुपये सैलरी का झांसा देकर करीब 150 युवाओं से एक करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. फर्जी संस्थाओं के नाम पर रजिस्ट्रेशन और ट्रेनिंग फीस वसूली गई, यहां तक कि जॉइनिंग लेटर भी दिए गए.

