खरसिया शहर में निकली ऐतिहासिक शिव बारात, जगह-जगह बारात का हुआ स्वागत, पूरा खरसिया शहर हुआ भोलेनाथ की आस्था में सरोबार, खरसिया शहर वासियों ने करी शिव बारात पर पुष्प वर्षा, भोलेनाथ के भजनों से गूंजायमन हुआ खरसिया



खरसिया शहर में निकली ऐतिहासिक शिव बारात, जगह-जगह बारात का हुआ स्वागत, पूरा खरसिया शहर हुआ भोलेनाथ की आस्था में सरोबार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-खरसिया शहर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन मौके पर डभरा रोड स्थित मछली तालाब वाले शिव मंदिर से पूजा अर्चना कर शिव बारात का आयोजन किया गया, यह शिव बारात शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची,यात्रा मार्ग में जगह-जगह शिव बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया तो वहीं शिव बारात में कबूलपुरिया परिवार के शिव भक्त बाबा भोलेनाथ के प्रतीकात्मक स्वरूप में आकर्षक वेशभूषा धारण कर यात्रा में लोगों को आशीर्वाद दे रहे थे, तो वहीं शोभा यात्रा शिव बारात के दौरान आतिश बाजी डीजे, बैंड साउंड सिस्टम एवं आकर्षक रोशनी के साथ यह बारात निकल रही थी, तथा खरसिया शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे तो वहीं शहर वासियों ने शिव बारात का आत्मीय स्वागत किया तो वहीं बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना भी की तथा शिव बारात के वापस पहुंचने पर वहां भंडारा प्रसाद का भी आयोजन किया गया एवं सभी को प्रसाद का वितरण किया गया, शिव बारात के आयोजन को सफल बनाने में खरसिया शहर के धर्म प्रेमियों एवं शिव बारात आयोजन समिति के सदस्यों का योगदान रहा



