बाराद्वार शहर में 30वें वार्षिक श्याम महोत्सव का हुआ ऐतिहासिक आयोजन, भागवत मर्मज्ञ परम पूज्य गोस्वामी गोविंद बाबा के सानिध्य में देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्याम प्रेमी, निशान यात्रा के साथ ही भजन उत्सव का भी हुआ कार्यक्रम, श्याम प्रेमियों ने लगाई 121 सवामनी




बाराद्वार शहर में 30वें वार्षिक श्याम महोत्सव का हुआ ऐतिहासिक आयोजन, भागवत मर्मज्ञ परम पूज्य गोस्वामी गोविंद बाबा के सानिध्य में देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्याम प्रेमी, निशान यात्रा के साथ ही भजन उत्सव का भी हुआ कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- श्री राधा मदन मोहन मंदिर बाराद्वार के आयोजकत्व में 30वां वार्षिक श्रीवश्याम फाल्गुन महोत्सव के प्रथम दिवस भागवत मर्मज्ञ गोस्वामी गोविंद बाबा के सानिध्य में सुबह 5 बजे श्याम प्रभू का दुग्धाभिषेक किया गया। प्रातः 8 बजे श्याम बाबा का अलौलिक श्रृंगार के साथ 9 बजे अखंड ज्योति पाठ किया। जिसके बाद शाम 4 बजे भागवत मर्मज्ञ गोस्वामी गोविंद बाबा, आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी एवं पवन कृष्ण गोस्वामी की अगुवाई में सैकडो की संख्या में निशानधारी श्याम भक्त श्याम बाबा के रथ को आकर्षक सजाकर विशाल निशान यात्रा बाजे गाजे, डीजे के साथ विद्याभूमि परिसर से निकाली गई। निशान यात्रा में भक्तों ने निशान ध्वज हाथ में लेकर नंगे पांव नगर भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचे। निशान यात्रा में नगर एवं बाहर से आये श्याम भक्त, महिलाएं एवं युवावर्ग बडी संख्या में शामिल थे, जो भजनो के साथ डीजे की धून में थिरकते हुए फाल्गून उत्सव का भरपूर आनंद लिया। निशान यात्रा श्याम चौक से होते हुए नेहरू चौक, बस स्टैण्ड, राजीव चौक, अग्रसेन चौक, सम्राट चौक, अग्रसेन मार्ग से होकर नगर भ्रमण करते हुए श्री राधमदन मोहन मंदिर पहुंची, वहां भक्तो ने अपने अपने निशान श्याम प्रभु को अर्पित कर गोस्वामी गोबिंद बाबा से प्रसाद एवं आशीर्वाद प्राप्त किया, जिसके बाद मनोकामना अर्जी लगाई गई। रात्रि 8 बजे श्याम बाबा एवं हनुमान जी को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया, जिसके दर्शन पश्चात् मंदिर परिसर में आकर्षक श्रृंगार के साथ श्री श्याम दरबार सजाया गया था, जिसमे भक्तो ने श्याम बाबा के सामने मत्था टेका एवं दिव्य ज्योत लेते हुए पुजा अर्चना की
श्री श्याम महोत्सव के दौरान रात्रि समय दीपक, हेमलता और मोनू के भजनों पर झूमे भक्त,हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने दोनों हाथ
श्री राधा मदन मोहन मंदिर बाराद्वार के आयोजन में मिनी खाटू नगरी बाराद्वार में दो दिवसीय 30वां श्याम फाल्गुन महोत्सव शनिवार को भंडारा प्रसाद के बाद संपन्न हुआ। शुक्रवार रात 9 बजे से मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें रायपुर की हेमलता अग्रवाल, सारंगढ़ के दीपक चौहान और बाराद्वार के मोनु सिंघानिया ने श्याम भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने दोनों हाथ, हम हारे के सहारे, नीलो घोड़ा लाल लगाम सहित कई भजनों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में डुबोए रखा।भजन निशा के अंत में भक्तों ने फूलों से होली खेली और श्याम प्रभु की आरती के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान भक्तों ने लाइन में लगकर बाबा की ज्योत ली,पूजा-अर्चना की और मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। 28 फरवरी की सुबह भक्तों द्वारा श्याम बाबा को 121 सवामनी अर्पित की गई, जो श्याम प्रभु के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक है। शनिवार सुबह 7 बजे अखंड ज्योति पाठ शुरू हुआ। दोपहर 11 बजे श्याम बाबा की महाआरती और दोपहर 12 बजे विद्याभूमि परिसर में भंडारा शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्याम भक्त और गोस्वामी गोविंद बाबा के अनुयायी 27 फरवरी की सुबह बाराद्वार पहुंचे। यहां पहुंचकर सैकड़ों लोगों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और मनोकामना अर्जी चढ़ाई। भक्तों ने बताया कि खाटू वाले श्याम पर उनकी अटूट आस्था है और सच्चे भाव से की गई अर्जी अवश्य पूर्ण होती है। श्याम महोत्सव को सफल बनाने में श्री राधा मदन मोहन मंदिर प्रबंधन समिति, मदन मोहन सेवा ट्रस्ट, मारवाड़ी महिला समिति और श्री श्याम मित्र मंडल के युवाओं का विशेष योगदान रहा। 28 फरवरी को भंडारा प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने गोस्वामी गोविंद बाबा से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के अंत में गोस्वामी गोविंद बाबा ने 30वें श्री श्याम महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने हेतु मंदिर प्रबंधन, नगरवासियों, युवाओं और महिलाओं की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।






