जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है,शक्ति में एनएचएम कर्मचारियों का दिखा 28 अगस्त को गुस्सा, बारिश के बावजूद सड़कों पर निकले हड़ताली कर्मचारी, कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, शक्ति जिले में 10 दिनों से चल रही है एनएचएम कर्मचारियों की जबरदस्त हड़ताल




जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है,शक्ति में एनएचएम कर्मचारियों का दिखा 28 अगस्त को गुस्सा, बारिश के बावजूद सड़कों पर निकले हड़ताली कर्मचारी, कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- शक्ति जिला मुख्यालय में 28 अगस्त को एनएचएम के हड़ताली कर्मचारी बारिश के बावजूद सड़कों पर अपने दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों में सवार होकर सरकार की नीतियों का विरोध करते नजर आए, एवं अपनी मांगों के पूरा न होने पर आक्रोशित नजर आए तथा कर्मचारियों ने हाथों में तख्ती लेकर जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है, की नारेबाजी करते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया
सक्ती जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रही,हड़तालरत कर्मचारी मोटरसाइकिल और कार रैली निकालते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुज़रे और आम जनता को अपनी समस्याओं से अवगत कराया,यह रैली जिला कलेक्टर ऑफिस जेठा सक्ती से प्रारंभ होकर कचहरी चौक, हॉस्पिटल चौक,बुधवारी बाज़ार चौक और राजा महल मार्ग से होते हुए अग्रसेन चौक पर पहुँची। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर वादाख़िलाफ़ी का आरोप लगाते हुए “मोदी की गारंटी” पर सवाल उठाए और जमकर नारे बाजी की,कर्मचारियों द्वारा सरकार को चेतावनी दी गईं कि जल्द ही अपने वायदों को पुरे करें, नहीं तो हड़तालरत कर्मचारी और उग्र प्रदर्शन करेंगे, जिसकी समस्त जवाबदारी सरकार की होंगी,28 अगस्त को अग्रसेन चौक सक्ती में श्यामसुंदर अग्रवाल नगरपालिका अध्यक्ष सक्ति भी पहुँचे और कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए उनके साथ एकजुटता प्रकट की, और उन्होंने कहा हम आपके साथ कदम से कदम मिलाकर साथ खड़े है




