भारत अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर प्रारंभ हुआ विवाद टैरिफ के साथ ही हुआ खत्म. व्यापार समझौता अंतिम चरण पर।यह सिर्फ समझौता नहीं बल्कि दो देशों के बीच होगी मजबूत दोस्ती

भारत अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर प्रारंभ हुआ विवाद टैरिफ के साथ ही हुआ खत्म. व्यापार समझौता अंतिम चरण पर।यह सिर्फ समझौता नहीं बल्कि दो देशों के बीच होगी मजबूत दोस्ती kshititech

भारत अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर प्रारंभ हुआ विवाद टैरिफ के साथ ही हुआ खत्म. व्यापार समझौता अंतिम चरण पर।यह सिर्फ समझौता नहीं बल्कि दो देशों के बीच होगी मजबूत दोस्ती

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारत और अमेरिका के बीच होने वाले व्यापार समझौता अब अपने अंतिम चरण में है। ये समझौता इस बात का प्रमाण है कि टैरिफ से दोनों देशों के बीच शुरू हुआ विवाद टैरिफ के साथ ही खत्म हो गया है।गौर करने वाली बात यह भी है कि भारत-अमेरिका के बीच रिश्ते सिर्फ दो देशों के बीच के समझौते नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के नेताओं के बीच की गहरी दोस्ती भी इसका बड़ा कारण है।
पीएम मोदी-ट्रंप की दोस्ती का अनसुना किस्सापीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच का ऐसा ही एक मजेदार किस्सा भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सुनाया। गोर ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार सुबह 6 बजे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन मिलाना चाहते थे। यह बात दोनों नेताओं के बीच के गजब के तालमेल को दिखाती है।

यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) के एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमेरिकी राजदूत ने यह वाकया साझा किया। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले मियामी में एक यूएफसी (UFC) फाइट इवेंट के दौरान वे राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैकस्टेज बैठे थे। अचानक ट्रंप ने उनसे कहा कि चलो, प्रधानमंत्री मोदी को फोन लगाते हैं।गोर ने बताया कि जब ट्रंप ने ऐसी इच्छा जताई तो मैंने उन्हें याद दिलाया कि इस वक्त भारत में सुबह के 6 बज रहे होंगे, तो ट्रंप ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वह जाग रहे होंगे। वह बिल्कुल मेरी तरह हैं जल्दी उठने वाले।हालांकि, वह फोन कॉल अगले दिन की गई, लेकिन राजदूत ने कहा कि इस किस्से से पता चलता है कि दोनों नेताओं के बीच कितना दोस्ताना रिश्ता है। जब आप किसी के अच्छे दोस्त होते हैं, तो हर बात के लिए पहले से टाइम तय करने की जरूरत नहीं होती

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading