शहर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल ने आज शाम किया है शक्ति पुलिस के शौर्य साहस सम्मान समारोह का आयोजन. जिले के पुलिस कप्तान सहित ऊर्जावन टीम का होगा सम्मान


,शहर के प्रथम नागरिक ने आज शाम किया है शक्ति पुलिस के शौर्य साहस सम्मान समारोह का आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के प्रथम नागरिक होने की हैसियत से नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने आज 2 जुलाई 2026 दिन- गुरुवार की रात्रि 7:00 बजे से हटरी धर्मशाला शक्ति में शक्ति पुलिस के शौर्य साहब सम्मान समारोह का आयोजन किया है। तथा इस संबंध में शहर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि शक्ति जिले की पुलिस के द्वारा विगत दिनों से लगातार बड़े-बड़े मामलों का खुलासा कर अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है। एवं शक्ति जिले के नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस पूरी तत्परता एवं सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रही है। जो जिले की जनता के लिए एक बड़ी राहत की बात है।एवं शक्ति जिला पुलिस की इस सजगता के लिए हम सभी उनके आभारी हैं। जो हमारी सुरक्षा के लिए 24 घंटे विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए हमारी चिंता कर रहे हैं। एवं ऐसे शक्ति जिले के ऊर्जावान कर्तव्यनिष्ठ आईपीएस पुलिस अधीक्षक श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम का आज हम सभी सम्मान करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेंगे श्री अग्रवाल ने बताया की शक्ति जिले की पुलिस हर परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा। सेवा एवं समर्पण की भावना से कार्य कर रही है। तथा ऐसी सजग टीम का आयोजन के माध्यम से सम्मान करना निश्चित रूप से उनके कार्य करने की क्षमता में एक बड़ा सकारात्मक सहयोग होगा

