तूल पकड़ने लगा दान चोरी का मामला-राम मंदिर चढ़ावा कांड के चलते विश्व हिंदू परिषद की पांच दिनों की बैठक की गई कैंसिल. संतों ने करी ट्रस्ट के खातों की जांच करने की मांग

तूल पकड़ने लगा दान चोरी का मामला-राम मंदिर चढ़ावा कांड के चलते विश्व हिंदू परिषद की पांच दिनों की बैठक की गई कैंसिल. संतों ने करी ट्रस्ट के खातों की जांच करने की मांग kshititech

राम मंदिर चढ़ावा कांड के चलते विश्व हिंदू परिषद की पांच दिनों की बैठक की गई कैंसिल. संतों ने करी ट्रस्ट के खातों की जांच करने की मांग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल कीखबर

शक्ति -रामलला चढ़ावा कांड से VHP में हलचल। अयोध्या में VHP की 5 दिन की बैठक टली। दान चोरी प्रकरण पर बैठक में हो सकता था हंगामा। हरिद्वार बैठक में भी उठा था चढ़ावा चोरी मुद्दा। संतों ने ट्रस्टों के खातों की जांच की मांग की। रामलला मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण की आंच अब विश्व हिंदू परिषद की शीर्ष बैठकों तक पहुंच गई है। अयोध्या में 25 से 29 जून तक होने वाली विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति और प्रन्यासी मंडल की पूर्व निर्धारित 5 दिवसीय बैठक स्थगित कर दी गई है।सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में रामलला मंदिर के दानपात्रों से करोड़ों की कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा होनी थी। बैठक में इस मामले को लेकर हंगामे की भी आशंका जताई जा रही थी।विहिप की ओर से बैठक स्थगित करने की वजह अपरिहार्य कारण बताई गई है। आगे बैठक कब और कहां होगी, इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा।इससे पहले हरिद्वार में हुई विहिप के मार्गदर्शक मंडल और उच्चाधिकार समिति की बैठक में भी यह मुद्दा छाया रहा था। संतों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को रामलला के एक-एक पैसे का जिम्मेदार बताते हुए ट्रस्ट के साथ रामालय ट्रस्ट और राम जन्म मंदिर पुनर्निर्माण ट्रस्ट के खातों की जांच की मांग उठाई थी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading