छत्तीसगढ़देश विदेशधार्मिकरायपुरसक्तीसामाजिक

अभी तक का सबसे बड़ा ग्रहण– आज रात्रि 01 घंटे बाद यानी 11.31 बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, चंद्र ग्रहण को लेकर जरूरी बातें आपके लिए

अभी तक का सबसे बड़ा ग्रहण-- <em>आज रात्रि 01 घंटे बाद यानी 11.31 बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, चंद्र ग्रहण को लेकर जरूरी बातें आपके लिए</em> kshititech

आज रात्रि 01 घंटे बाद यानी 11.31 बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, चंद्र ग्रहण को लेकर जरूरी बातें आपके लिए

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शनिवार 28 अक्टूबर यानी आज लगने जा रहा है. खास बात है कि यह पूर्ण नहीं बल्कि खंडग्रास (आंशिक) ग्रहण है. यह ग्रहण भारत समेत कई देशों में नजर आएगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल शाम 4 बजकर 5 मिनट से शुरू हो गया है,शरद पूर्णिमा के मौके पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानी शनिवार 28 अक्टूबर की रात 11 बजकर 31 मिनट पर लगने जा रहा है. आज लगने जा रहा यह ग्रहण पूर्ण नहीं बल्कि आंशिक होगा, जिसके खंडग्रास चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है. भारत समेत विश्व के कई देशों में यह चंद्र ग्रहण नजर आएगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल शाम 4 बजकर 05 मिनट से शुरू हो गया है. चंद्र ग्रहण के दौरान कई चीजों क करने की मनाही बताई गई है,दरअसल चंद्र ग्रहण को अशुभ काल माना जाता है. इसलिए ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक और ग्रहण के दौरान कई चीजों पर पाबंदी होती है. ग्रहण का काल ऐसा होता है कि मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं. ग्रहण के दौरान पूजा- पाठ भी मना की जाती है. हालांकि, अगर पाठ-पूजा करना चाहता है तो ग्रहण के दौ किसी भी भगवान की मूर्ति को न छूने की सलाह दी गई है

शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण

ग्रहण ने लोगों को खीर भोग को लेकर असमंजस में डाल दिया है. दरअसल, शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाने और खाने की परंपरा है. ऐसे में ग्रहण के दौरान यह काम नहीं किया जा सकता है.इसलिए लोग सूतक काल में खीर बना लें और ग्रहण खत्म होने के बाद उसे चंद्रमा की छाया में रख दें. सुबह उस खीर को उठाकर ले आएं,ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रहण लगता है तो उस काल काफी ज्यादा किटाणु फैलते हैं. इसी वजह स खाना दूषित और जहरीला हो जाता है. ग्रहण काल में खाना खाते हैं तो कीटाणु शरीर के अंदर फैल जाते हैं, जिससे बीमारियों के लगने का , खतरा बढ़ जाता है. इसलिए भूलकर भी ग्रहण के दौरान खाना ना खाएं

08 बजकर 25 मिनट: आज लगने जा रहा चंद्रग्रहण

ग्रहण खंडग्रास है, इसलिए लखनऊ, पटना, जयपुर, जोधपुर, इंदौर, आगरा, मेरठ, देहरादून समेत देश के सभी बड़े शहरों में चंद्र ग्रहण आंशिक रूप में ही नजर आएगा

प्रातिक्रिया दे

Back to top button