धन्यवाद साइबर टीम- शक्ति जिले की साइबर टीम की सक्रियता से करीब 11 लाख रुपए के 70 मोबाइल फोन वापस किए गए मालिकों को, अब तक टीम ने 400 गुमे मोबाइलों को किया है बरामद, एडिशनल एसपी हरीश यादव एवं साइबर प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में टीम सजग, जिले के एसपी ठाकुर साहब ने भी साइबर टीम की थपथपाई पीठ




धन्यवाद साइबर टीम- शक्ति जिले की साइबर टीम की सक्रियता से करीब 11 लाख रुपए के 70 मोबाइल फोन वापस किए गए मालिकों को, अब तक टीम ने 400 गुमे मोबाइलों को किया है बरामद, साइबर प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में टीम सजग, जिले के एसपी ठाकुर साहब ने भी साइबर टीम की थपथपाई पीठ
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- शक्ति जिले में जिला बनने के बाद पुलिस विभाग द्वारा स्थापित साइबर टीम अल्प एवं सीमित संसाधनों के बावजूद पूरी सक्रियता एवं सजगता के साथ कार्य कर रही है, तथा जिले में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने जहां लगातार टीम को सफलता मिल रही है, तो वहीं जिले में ऐसे गुमे हुए मोबाइल जो कि आम नागरिकों के द्वारा इसके संबंध में पुलिस एवं साइबर को जानकारी दी जाती है, तथा ऐसे मोबाइलों को साइबर की टीम कड़ी मेहनत के साथ खोज कर उसे वापस करने का भी काम करती है, शक्ति जिले में साइबर टीम के जिले के प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में भी पूरी टीम सजगता के साथ तत्पर है, एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के मार्गदर्शन में सायबर सेल स्टाफ को बड़ी मिली सफलता मिली है
सक्ती जिले में आम नागरिकों के मोबाइल गुम की सूचना पर साइबर नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव के नेतृत्त्व में विशेष अभियान चलाकर सायबर सेल द्वारा कुल 70 एंड्रॉइड मोबाइल सेट बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीबन 10 लाख 50 हजार रूपये है,ज्ञात हो कि जिले के आम नागरिकों द्वारा अपनी एंड्रॉइड फोन के गुम होने की सूचना थानों में दिया गया था, जिसका पता तलाश व खोजबीन साइबर सेल सक्ति द्वारा किया जा रहा था सायबर सेल सक्ति द्वारा जिले में गुम हुए मोबाइल की सूचना को सभी थाना/चौकी से एकत्र कर बरामद करने का अभियान चलाया गया। जिसके तहत 70 एंड्रॉयड मोबाइल ढूंढने में सफलता मिली है।विदित हो कि जिले में साईबर पुलिस ने फरवरी 2023 से लेकर अब तक कुल 405 नग एंड्रॉयड फोन ढूंढ़ने में सफलता पाई है। जिनमें से 335 मोबाईल पहले ही मोबाइल मालिकों को प्रदान किया जा चुका है वहीं 70 मोबाइल आज मालिकों को प्रदान किया गया,आम नागरिकों को अपने मोबाइल फ़ोन मिलने की कोई उम्मीद नही थी लेकिन सायबर सेल की तकनीकी सहायता से बरामद कर नागरिको को वापस करने से सक्ति पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये।आम नागरिकों से अपील है की अपने मोबाइल को सम्हाल कर रखे यदि गुम या चोरी होती है तो तत्काल दस्तावेज के साथ थाना जाकर सूचना देवे।भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे- हाट बाजार, मेला, मड़ाई में ज्यादातर मोबाइल गुम होते है, ऐसे जगहों पर अपने मोबाइल का उपयोग ध्यान से करे।साथ ही यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करे और अच्छे नागरिक होने का परिचय दे,शक्ति जिले की साइबर टीम ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी दुकानदार व्यक्ति से बिना बिल जिसमें IMEI नंबर न लिखा हो तो कतई ना खरीदें हो सकता है वह मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो इस तरह के कृत्य में शामिल होना पाए जाने पर संबंधित दुकानदार व्यक्ति पर कड़ी कार्यवाही किया जाता है।उक्त कार्यवाही में साइबर सेल से आर. कमल किशोर सिदार, कमलेश लहरे, पवन सांडे, जितेन्द्र कँवर, अलेक्स मिंज एवं गोपाल साहू सायबर सेल सक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



