*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

धन्यवाद अध्यक्ष जी- नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की सराहनीय पहल- कल से दो दिनों तक शहर के 18 वार्डों में बनेंगे आयुष्मान कार्ड, शासन की योजना से होगा निशुल्क स्वास्थ्य उपचार, श्यामसुंदर ने कहा- इस शिविर का अधिक से अधिक उठाएं लाभ, 70 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी वर्ग के लोगों का बनेगा 5 लाख वाला कार्ड

धन्यवाद अध्यक्ष जी- नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की सराहनीय पहल- कल से दो दिनों तक शहर के 18 वार्डों में बनेंगे आयुष्मान कार्ड, शासन की योजना से होगा निशुल्क स्वास्थ्य उपचार, श्यामसुंदर ने कहा- इस शिविर का अधिक से अधिक उठाएं लाभ, 70 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी वर्ग के लोगों का बनेगा 5 लाख वाला कार्ड kshititech
नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की सराहनीय पहल- कल से दो दिनों तक शहर के 18 वार्डों में बनेंगे आयुष्मान कार्ड, शासन की योजना से होगा निशुल्क स्वास्थ्य उपचार, श्यामसुंदर ने कहा- इस शिविर का अधिक से अधिक उठाएं लाभ

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद शक्ति एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शक्ति शहर के 18 वार्डों में कल 22 जनवरी से 23 जनवरी तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है

तथा उपरोक्त जानकारी स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संदेश जारी करते हुए नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि शासन द्वारा एपीएल कार्ड धारी के लिए आयुष्मान कार्ड में ₹50000/-रुपये तक का निशुल्क उपचार एवं बीपीएल कार्डधारियो के लिए ₹500000/-रुपये तक का निशुल्क उपचार एवं 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वर्ग के लोगों के लिए ₹500000/-रुपये तक का निशुल्क उपचार की सुविधा प्रारंभ की गई है, तथा शासन की योजना के अनुसार आयुष्मान का कार्ड प्रत्येक व्यक्ति का बनना है, किंतु इसके बावजूद बहुत से लोग आज भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पाए हैं,जिनके लिए नगर पालिका शक्ति ने 22 एवं 23 जनवरी को शिविर का आयोजन किया है, इस शिविर में ऐसे नागरिक जिन्होंने आज पर्यंत तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है,वे अपना आधार कार्ड एवं राशन कार्ड संबंधित वार्ड के निर्धारित शिविर स्थल पर लाकर आयुष्मान कार्ड बनाने वाली टीम से संपर्क कर उन्हें दे दें, तथा मौके पर ही उनकी सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर आयुष्मान कार्ड बना कर दिया जाएगा, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि शासन द्वारा प्रारंभ की गई यह स्वास्थ्य संबंधी बेहतर योजना है, तथा शासन की भी यही मंशा है कि प्रत्येक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बने, किंतु इसके बावजूद कहीं न कहीं जागरूकता के आभाव में लोग कार्ड नहीं बनवा पाए हैं,ऐसे लोगों के लिए यह एक अच्छा अवसर है, तथा शक्ति शहर के सभी नागरिक आयुष्मान कार्ड के इस विशेष शिविर का लाभ जरूर से जरूर लें एवं इस जानकारी को अन्य लोगों को भी साझा करें जिससे प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वार्डों में संबंधित वार्ड के पार्षदों का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक रूप से प्रसारित किया गया है एवं वार्ड के नागरिक अपने पार्षद से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बनवाने का लाभ ले सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

Back to top button