सागौन के पेड़ों की कर दी गई अंधाधुंध कटाई-शक्ति जिले के डुमरपारा में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई में हुआ भारी विरोध.भाजपा के बड़े नेता स्वयं पहुंचे विरोध करने. नेताओं ने कहा- नहीं मिलनी चाहिए पर्यावरण की स्वीकृति


सागौन के पेड़ों की कर दी गई अंधाधुंध कटाई-शक्ति जिले के डुमरपारा में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई में हुआ भारी विरोध.भाजपा के बड़े नेता स्वयं पहुंचे विरोध करने. नेताओं ने कहा- नहीं मिलनी चाहिए पर्यावरण की स्वीकृति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
।
शक्ति -शक्ति जिले के बाराद्वार से लगे डुमरपारा में 8 अप्रैल बुधवार को एमआरएस मिनरल्स डोलोमाइट खदान को लेकर जनसुनवाई का कार्यक्रम जिला प्रशासन ने आयोजित किया था। तथा इस जन सुनवाई के दौरान जहां भाजपा के जिले के बड़े नेताओं एवं प्रमुख निर्वाचित पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों ने खुलकर इस जनसुनवाई का विरोध किया। तो वहीं क्षेत्र की जनता ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि यदि यह डोलोमाइट खदान खुलती है। तो इसका जमकर विरोध होगा एवं इस खदान के खुलने से जहां लोगों के स्वास्थ्य को और पर्यावरण को खतरा है। तो वहीं इसको बिल्कुल भी पर्यावरण की स्वीकृति न दी जाए। जनसुनवाई को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। किंतु इसके बावजूद जनता के विरोध के सामने अधिकारियों ने एक लाइन में बता दिया है। कि उपरोक्त जनसुनवाई में आई आपत्तियों को प्रशासन के उच्चाधिकारियों के पास प्रेषित कर दिया जाएगा एवं जन भावनाओं से अवगत करा दिया जाएगा । वही जनसुनवाई के दौरान पूर्व में संबंधित मिनरल्स के संचालक द्वारा करीब 209 सागौन के पेड़ों को कटाई करने का मामला भी जमकर गुंजा तथा जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित जनता ने आरोप लगाया कि सागौन के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर दी गई है। जिसे लेकर मिनरल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए

