*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत का बड़ा खुलासा- कहा किसी व्यक्ति ने मेरे आदेश को लेकर मेरे भाई को किया फोन

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत का बड़ा खुलासा- कहा किसी व्यक्ति ने मेरे आदेश को लेकर मेरे भाई को किया फोन kshititech

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत का बड़ा खुलासा- कहा किसी व्यक्ति ने मेरे आदेश को लेकर मेरे भाई को किया फोन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने हरियाणा सरकार से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान खुलासा किया कि उनके एक आदेश के बाद किसी व्यक्ति ने उनके भाई को फोन कर यह सवाल किया कि CJI ने ऐसा आदेश कैसे पारित किया. इस पर चीफ जस्टिस ने हरियाणा सरकार की ओर से पेश वकील को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि यह व्यवहार अदालत की अवमानना के दायरे में आता है. उन्होंने चेतावनी दी कि चाहे वह व्यक्ति देश के बाहर ही क्यों न हो, ऐसे मामलों से निपटना उन्हें आता है.मामला हरियाणा के भाई-बहन निखिल और एकता पुनिया से जुड़ा था, जिन्होंने PG मेडिकल एडमिशन के लिए बौद्ध अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र के आधार पर लाभ मांगा था. कोर्ट ने इसे सिस्टम का दुरुपयोग बताते हुए याचिका खारिज कर दी थी और सवाल उठाया था कि जाट समुदाय से आने वाले उम्मीदवारों को अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र कैसे मिला. कोर्ट ने कहा था कि यह एक नए तरह का फ्रॉड है और अल्पसंख्यकों के अधिकार छीने नहीं जा सकते

प्रातिक्रिया दे

Back to top button