मदकू द्वीप के शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे शक्ति के लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थी, भगवान रामचंद्र से जुड़ा है यहां का इतिहास, नौका विहार भी किया विद्यार्थियों ने




मदकू द्वीप के शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे शक्ति के लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थी
सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- शक्ति के लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल शक्ति के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने 5 दिसंबर को बिलासपुर के निकट शिवनाथ नदी पर स्थित मदकू दीप का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस हेतु विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक, क्लास 6वी से 12वी तक के विद्यार्थी, संचालक एवं अन्य सहयोगियों के साथ प्रातः 8:00 बजे मदकू द्वीप हेतु 4 बसों से प्रस्थान किया। यह द्वीप बिलासपुर के निकट शिवनाथ नदी पर स्थित बहुत ही रमणीय स्थल है। बच्चे वाहन में सफर का आनंद लेते हुए 11:30 पर द्वीप पहुंचे, जहां पहले से ही विद्यालय द्वारा नाश्ते की व्यवस्था थी। सर्वप्रथम बच्चों ने नाश्ता किया उसके पश्चात नदी में नौका विहार का आनंद लिया। नौका विहार के पश्चात बच्चों एवं शिक्षकों ने वन का भ्रमण किया। वहां पर स्थित प्राचीन मंदिर एवं भूमि से निकले विशेष शिलालेख की जानकारी हासिल की इसके पश्चात 2:30 पर बच्चों ने दोपहर भोज का आनंद लिया। नदी पर स्थित बांध बच्चों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। नदी पर बने डेम साथ ही साथ म्यूजिक एवं डांस का इंजॉय करते हुए बच्चों ने शाम को चाय एवं नाश्ता लिया। इसके पश्चात शाम 6:00 बजे वहां से बस द्वारा शाला परिवार रवाना हुआ एवं रास्ते का मजा लेते हुए लगभग 9:00 बजे सभी विद्यालय प्रांगण वापस आ गए जहां पर पहले से ही पालक बच्चों की प्रतीक्षा कर रहे थे। बच्चे अपने पालकों के साथ अपने घर हेतु रवाना हुए पालकों ने भी इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की। विद्यालय के संचालक टी.पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस ने कहा की उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती संध्या सोनी, रश्मि यादव, भूमिका सोनी, निक्की राठौर , शिवरात्रि साहू, मोतीलाल पटेल, मेघा साहू ,अमन चौधरी, उमाशंकर पटेल , दीप्ति चंद्रा, हिमांशु दिव्य, तनीषा पटेल, जयंती देवांगन, हितेश यादव, सुनील साहू , पलक अग्रवाल, आशिका अग्रवाल , गुंजा देवांगन, कृति राठौर , राधिका देवांगन, ज्योति सोनी, मुस्कान पटेल , अंजलि देवांगन , प्रीति राठौर , एवं पलक अग्रवाल का विशेष योगदान रहा ।



