आनंद पर कांग्रेस का मजबूत भरोसा- दूसरी बार कांग्रेस के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली शक्ति के आनंद अग्रवाल को, टीम रश्मि में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किए गए आनंद अग्रवाल,दशको से कांग्रेस पार्टी में काम कर रहे हैं आनंद


दूसरी बार कांग्रेस के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली शक्ति के आनंद अग्रवाल को, टीम रश्मि में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किए गए आनंद अग्रवाल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की कार्यकारिणी में शक्ति के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल कोशाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, इससे पूर्व भी आनंद अग्रवाल जांजगीर चांपा जिले में श्रीमती रश्मि गबेल के ही जिला अध्यक्ष रहते हुए कोषाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, तथा अब फिर से पुनः आनंद अग्रवाल को रश्मि गबेल की ही टीम में यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, तथा किसी भी राजनैतिक संगठन में कोषाध्यक्ष का पद बहुत ही जिम्मेदारी का पद होता है, तथा आनंद अग्रवाल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं एवं वे लगातार दशकों से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर काम कर रहे हैं उन्हें कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष व्यक्त किया है, तथा आनंद अग्रवाल पूर्व में अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष, वर्तमान में श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, संगठनों में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारियो का निवर्हन कर रहे हैं तथा वे राजनैतिक रूप से शक्ति में काफी प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं



