उमा छपारिया का प्रारंभ हुआ प्रदेश दौरा- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष उमा पहुंची कोरबा.कोरबा में सृजन शाखा के गठन के साथ ही नवीन पदाधिकारियो को दिलाई शपथ. उमा ने कहा- धन दौलत विरासत से मिल सकती है। किंतु मान सम्मान हमें संस्कारों से ही मिलता है





उमा छपारिया का प्रारंभ हुआ प्रदेश दौरा- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष उमा पहुंची कोरबा.कोरबा में सृजन शाखा के गठन के साथ ही नवीन पदाधिकारियो को दिलाई शपथ. उमा ने कहा- धन दौलत विरासत से मिल सकती है। किंतु मान सम्मान हमें संस्कारों से ही मिलता है
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उमा छापरिया बिलासपुर ने प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने हेतु अपना दौरा प्रारंभ कर दिया है। तथा श्रीमती उमा अपने पहले दौरे के अंतर्गत कोरबा पहुंची।प्रांतीय अध्यक्ष के प्रथम आधिकारिक प्रांतीय दौरे के अंतर्गत कोरबा शाखा में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दौरा न केवल संगठनात्मक दृष्टि से सफल रहा, बल्कि सेवा और आध्यात्मिकता का भी अनूठा संगम रहा।इसी अवसर पर 2026-28 के लिए श्रीमती प्रीति मोदी को शाखा अध्यक्ष के शपथ एवम एक नई ‘सृजन शाखा’ की स्थापना की गई, जो नारी शक्ति के बढ़ते कदमों का प्रतीक है।दौरे का शुभारंभ गौशाला में गौ-माता के दर्शन से हुआ।इस दौरान कार्यक्रम में प्रेमा जी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी का हृदय स्पर्श कर लिया, वहीं पंखुड़ी जी ने कुशल मंच संचालन से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।यह संपूर्ण आयोजन राष्ट्रीय नेत्र दान एवं अंगदान प्रमुख सरोज जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ
कोरबा में आखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष शशि जी, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रेखा सिंघानिया, कोरबा अध्यक्ष अनिता जी, सत्र 2026-28 की अध्यक्ष प्रीति मोदी जी, कोरबा सृजन शाखा अध्यक्ष मुक्ता जी एवं सीमा गुप्ता जी सहित सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।प्रांतीय अध्यक्ष ने अपना उद्बोधन मे कहा धन दौलत विरासत से मिल सकती है लेकिन मान सम्मान हमे सस्कार से ही मिल सकता है बेटियों की बढ़ती उम्र को देखते हुवे बेटी बचाओ,बहु पढ़ाओ के नारे से किया,साथ ही समिति की सभी बहनों को कम खर्च में अधिक लाभ के कार्य करने का संदेश दिया।उसी के साथ कोरबा शाखा की ऊर्जा और सेवा भाव की उन्होंने प्रशंसा की,और सरोज जी के मार्गदर्शन और सभी बहनों के स्नेह का उन्होंने आभार व्यक्त किया



