होर्मुज पर घेराबंदी, सोने में महामंदी, अक्षय तृतीया से पहले ₹2 लाख सस्ती हुई चांदी, ₹51000 गिरे गोल्ड के दाम, खरीदारी का राइट टाइम या और गिरेंगे भाव ?

होर्मुज पर घेराबंदी, सोने में महामंदी, अक्षय तृतीया से पहले ₹2 लाख सस्ती हुई चांदी, ₹51000 गिरे गोल्ड के दाम, खरीदारी का राइट टाइम या और गिरेंगे भाव ? kshititech

होर्मुज पर घेराबंदी, सोने में महामंदी, अक्षय तृतीया से पहले ₹2 लाख सस्ती हुई चांदी, ₹51000 गिरे गोल्ड के दाम, खरीदारी का राइट टाइम या और गिरेंगे भाव ?

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आग जितनी भड़क रही है, सोने-चांदी के दाम में गिरावट भी उतनी ही बढ़ती जा रही है. बीते हफ्ते सीजफायर के ऐलान की वजह से सोने ने रिकवरी हासिल की थी, लेकिन रविवार को अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता फेल होने के बाद सोना-चांदी आज फिर से लुढ़क गया. सोने-चांदी दोनों के दाम में भयंकर गिरावट देखने को मिली है. सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. शांति वार्ता विफल होने के बाद सोमवार को MCX पर सोने की कीमत -872 (-0.57%)  गिरकर 1,51,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक आज 24 कैरेट वाला सोना गिरकर 1,50,081 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.IBJA के मुताबिक चांदी 2,753 रुपए घटकर 2.37 लाख रुपए आ गई. MCX सिल्वर 2.18 फीसदी गिरकर 2,37,965 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. इसी तरह से Gold फ्यूचर्स 602 रुपये गिरकर 1,52,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए. सोने की कीमत की तुलना अगर 28, फरवरी जिस दिन ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध की शुरुआत हुई, उस दिन से करें तो यह अब तक 11% से अधिक सस्ता हो चुका है. वहीं अगर तुलना उसके ऑल टाइम हाई से करें, तो चांदी अपने ऑल टाइम हाई वैल्यू 4,39,337 रुपये से लगभग 2 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है और सोना अपने ऑल टाइम हाई  2,02,984 रुपये से करीब 51 हजार रुपये नीचे पहुंच चुकी है. 26 जनवरी 2026 को सोना-चांदी दोनों ही अपने ऑल टाइम हाई मूल्य पर पहुंच गए थे.24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,50,081 रुपये प्रति 10 ग्राम. 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,37,474 रुपये प्रति 10 ग्राम.18 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,12,561 रुपये प्रति 10 ग्राम.1 किलो चांदी की कीमत 2,37,181 रुपये पर पहुंच गया.

प्रातिक्रिया दे