मुंबई में आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी की श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम 17 से 24 मई तक. मुंबई के प्रसिद्ध बंसल परिवार के राजेंद्र अग्रवाल एवं उपमा अग्रवाल ने किया है आयोजन. 17 मई को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा



मुंबई में आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी की श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम 17 से 24 मई तक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -देश के सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य मथुरा निवासी आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी की श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आगामी 17 मई से 24 मई 2026 तक मुंबई के प्रसिद्ध धर्म प्रेमी श्री राजेन्द्र – उपमा अग्रवाल एवं बंसल परिवार कुर्ला वेस्ट, मुम्बई द्वारा किया गया है।जिसमें आयोजक परिवार ने सभी श्रद्धालु भक्त जनों को इस अवसर पर उपस्थित होकर कथा श्रवण करने का भी आग्रह किया है
एक परिचय-आचार्य बाँके बिहारी गोस्वामी (बाल व्यास)
देश दुनिया में भागवत कथा वाचक के रूप में अपनी प्रसिद्धि स्थापित करने वाले आचार्य बाँके बिहारी गोस्वामी का जन्म सम्वत् 2031 को मथुरा नगरी में पूज्य गुरुदेव गोस्वामी गोविंद बाबा श्री की धर्मपरायणा शान्ति स्वरुपा भार्या श्रीमती शान्तिदेवी के यहाँ प्रथम पुत्र के रुचप में जन्म हुआ यया नाम यथा गुण नाम वाली माता से एवं घर में पहले से ही पूर्वजों द्वारा भगवत दृष्टिगत होने के कारण वही संस्कार ग्रहण किये एवं यज्ञोपवित संस्कार आदि होने के उपरान्त वंश परम्परागत गुरुदीक्षा प्रणाली होने के कारण अपने भी अपने पिताश्री पूज्य गुरुदेव गोस्वामी गोविंद बाबा महाराज श्री से गुरुदीक्षा मंत्र ग्रहण किया। इस प्रकार पूज्य गुरुदेव उनके पिताश्री ही हुए। आपका भी ध्यान कुल परंपरागत अपने आराध्य देव ठा. श्री मदनमोहन महाराज एवं ईष्टदेव हनुमान जी की उपासना आदि में व्यतीत होता रहता है। आपने आगरा विश्वविद्यालय से एम.कॉम. तक की शिक्षा एवं सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय-वाराणसी से साहित्य में आचार्य तक की शिक्षा ग्रहण कर पुनः हिन्दी में आगरा-विश्वविद्यालय से एम.ए. प्रथम वर्ष की शिक्षा ग्रहण कर अपने वंश परंपरागत पैतृक कार्य अर्थात श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा कहना, अपने छत्तीसगढ़ स्थित मंदिर ठा. श्री राधा मदनमोहन जी महाराज एवं ईष्टदेव हनुमान जी महाराज विराजमान श्याम बाबा के श्री चरणों में समर्पित करते हुए बाराद्वार, नजीबाबाद, सक्ती, कलकत्ता, जयपुर, बलांगीर (उड़ीसा), मथुरा, खरसिया, नैला, जमनीपाली सरायपाली, बिलासपुर, बिल्हा, झारसुगड़ा, रायगढ़, कोरबा, नैला, रायपुर, हैदराबाद, दिल्ली, जमशेदपुर (टाटा नगर), बेल पहाड़ आदि कई जगह बड़े ही सुन्दर एवं भावपूर्ण ढंग से कथा वाचना की एवं लक्ष्य यज्ञ, विष्णु यज्ञ, शत्चण्डी यज्ञ आदि भी पूर्ण किये गये हैं। आचार्य श्री द्वारा कुल 125 भागवत पूर्ण किये गये एवं आचार्य श्री बाँके बिहारी गोस्वामी जी द्वाराा श्रीमद्भागवत अष्टोत्तर शत् (108) सप्ताह यज्ञ के चार आयोजन क्रमशः रायपुर छत्तीसगढ़, जगन्नाय पुरी उड़ीसा, राँची झारखंड, जमनीपाली कोरबा, छत्तीसगढ़ में बड़े ही भव्य रूप से सम्पन्न हो चुके हैं के क्रम में पाँचवा श्रीमद् भागवत अष्टोत्तर शत् (108) सप्ताह कया ज्ञान या का भव्य आयोजन दिनांक 02 जनवरी से 09 जनवरी 2025 तक झारखंड की पावन भूमि स्टील उद्योग नगरी जमशेपुर टाटानगर में भव्य रूप सम्पन्न हुआ। आचार्य श्री द्वारा अपनी कल्प वृक्ष चेरिटेबल गौ मानव सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा गरीब बच्चों को विद्या अध्यन्न हेतु सहायता, गरीब कन्या विवाहों में सहयोग तथा गौ-सेवा एवं कुष्ठरोगी जनों को वस्त्र अन्न एवं आर्थिक सहायता के कार्यों के साथ-साथ कन्या भ्रण हत्या रोकी जाने के लिये व्यापक जनजागरण किया जा रहा है
गोस्वामी गोविंद बाबा द्वारा ब्रज में स्थापित किया जाएगा श्री श्याम जी का पहला मंदिर
ब्रद्धेय गोस्वामी श्री गोविंद बाबा जी द्वारा बृज का प्रथम श्याम मंदिर का गोवर्धन में श्री गिरिराज जी महाराज की सप्तकोशिय परिक्रमा मार्ग में अतिशीघ्र सभी श्याम प्रेमियों के सहयोग से निर्माण कार्य आरंभ किया किया जावेगा. गोस्वामी गोविंद बाबा जी ने देश दुनिया के सभी भक्तगणों को अपना सहयोग इस मंदिर निर्माण में अवश्य देने का आग्रह किया है साथ ही मंदिर निर्माण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारीमहाराज जी सम्पर्क सूत्र 09981448866,08770488573 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है
श्रीमद् भागवत कथा को लेकर आयोजक परिवार का आमंत्रण
17 मई से प्रारंभ होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक परिवार के सदस्यों ने आग्रह किया है की श्री राधामदन मोहन जी, श्री श्याम बाबा एवं श्री हनुमान जी महाराज की असीम अनुकम्पा से कुर्ला वेस्ट, मुम्बई में श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया है। व्यास पीठ पर परमश्रद्धेय गोस्वामी गोविन्द बाबा के ज्येष्ठ पुत्र
भागवत प्रवक्ता आचार्य बाँकेबिहारी गोस्वामी जी ‘बाँके बाबा’ मथुरा वाले विराजमान होकर अपनी रसमयी वाणी द्वारा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की त्रिवेणी का प्रवाह कर भक्तों को कथा रससुधा का पान करायेंगे।अतएव आप सभी धर्म प्रेमी भक्तगणों को सादर एवं स्नेहिल आमंत्रण है कि कथा श्रवण कर अपना जीवन कृतार्थ करें।इस कथा के आयोजक : राजेन्द्र अग्रवाल उपमा अग्रवाल एवं बंसल परिवार है
17 मई से 24 मई तक होने वाले पवन प्रसंग कार्यक्रम
श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम के दौरान प्रथम दिवस शोभायात्रा – 17 मई 2026, रविवार, प्रातः 9 बजे मंगल कलश एवं भागवत जी की शोभायात्रा कथा स्थल को प्रस्थान करेगी। 17 मई 2026, रविवार को श्रीमद् भागवत कलश शोभयात्रा मंगला चरण, श्रीमद् भागवत महात्म्य।18 मई 2026, सोमवार कपिल भगवान चरित्र कपिल गीता एवं ध्रुव चरित्र।19 मई 2026, मंगलवार जड़ भरत कथा एवं नृसिंह अवतार।20 मई 2026, बुधवार मोहिनी चरित्र, श्री बली वामन भगवान प्रसंग श्री कृष्ण जन्म एवं नन्दोत्सव। 21 मई 2026, गुरुवार श्री कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग दर्शन।22 मई 2026, शुक्रवार गोपी उद्धव संवाद रुक्मणी मंगल विवाह एवं सुदामा चरित्र।23 मई 2026, शनिवार श्रीमद् भागवत व्यास पूजा, श्री शुकदेव विदाई, फूलों की होली एवं कथा विश्राम।24 मई 2026, रविवार गीता पाठ, हवन, पूर्णाहुति एवं भण्डारा प्रसाद का कार्यक्रम होगा तथा कथा समय – प्रतिदिन सायं 4 से सायं 7:30 बजे तक आयोजित होगी एवं कथा स्थल : रंग मण्डप 607, श्री बालाजी मंदिर मार्ग, कुर्ला वेस्ट, मुम्बई-400070 मैं संपन्न होगी
कथा आयोजन को लेकर चल रही व्यापक तैयारियां
मुंबई में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा को लेकर आयोजक परिवार के सभी सदस्य जोर-जोर से जुटे हुए हैं। एवं इस भागवत कथा में जहां प्रतिदिन श्रद्धालु भक्त जनों के कथा श्रवण की सुंदर व्यवस्था की गई है। तो वहीं भंडारा प्रसाद का भी कार्यक्रम होगा एवं परम पूज्य गुरुदेव से भी श्रद्धालु श्रोतागण मिलकर आशीर्वाद ले सकेंगे



