29 जनवरी को जया एकादशी पर होगा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम,प्रसिद्ध भजन गायक देंगे अपनी प्रस्तुति, शहर में निकली खाटू श्याम जी की निशान यात्रा, शक्ति के श्री श्याम परिवार एवं राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति ने किया है आयोजन



29 जनवरी को जया एकादशी पर होगा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम,प्रसिद्ध भजन गायक देंगे अपनी प्रस्तुति, शहर में निकली खाटू श्याम जी की निशान यात्रा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- 29 जनवरी को जया एकादशी के पावन मौके पर श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम परिवार शक्ति एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति द्वारा रात्रि 7:30 बजे से श्री राधा कृष्ण मंदिर शक्ति में रखा गया है, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक नेहा पांडे बिलासपुर एवं विक्की सिंघल अपनी प्रस्तुति देंगे, इस अवसर पर बाबा श्याम की ज्योत के साथ ही सुंदर भजनों की प्रस्तुति होगी एवं रात्रि प्रभु की आरती का कार्यक्रम होगा, आयोजक संस्था ने सभी श्याम प्रेमियों को सह परिवार इस मौके पर उपस्थित होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लेने का आग्रह किया है
जया एकादशी पर निकली निशान यात्रा
29 जनवरी की सुबह जया एकादशी के मौके पर शहर के श्री राम मंदिर से श्याम प्रेमियों ने निशाना उठाकर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित बाबा श्याम के दरबार में निशानअर्पित किया, तथा इस दौरान श्याम प्रेमियों में उत्साह देखा गया, एवं भक्तजन जय जय श्री श्याम के श्री घोष लगाते हुए चल रहे थे



