29 मार्च को शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में होगा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम। श्री श्याम परिवार एवं राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति ने किया है आयोजन. सुबह राम मंदिर से निकलेगी निशान यात्रा



29 मार्च को शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में होगा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम। श्री श्याम परिवार एवं राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति ने किया है आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के श्री श्याम परिवार एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति द्वारा आगामी 29 मार्च 2026 दिन- रविवार को रात्रि 7:30 से श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें कोतबा के प्रख्यात भजन गायक संदीप शर्मा।विक्की सिघल बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। तो वहीं इस अवसर पर बाबा का भव्य दरबार सजेगा एवं जोत भी प्रज्वलित होगी तथा सुबह 8:00 बजे से श्री श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर से निशान यात्रा भी निकलेगी जो कि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए राधा कृष्ण मंदिर पहुंचेगी आयोजक संस्था ने समस्त श्याम प्रेमियों को सह परिवार इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है


