*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति के शिक्षाविद नितिन सोनी को दोबारा मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी, शिक्षा प्रकोष्ठ के शक्ति जिले के संयोजक बनाए गए नितिन, नितिन के नेतृत्व में जिले में विगत वर्षों शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों सेमिनारों का भी हुआ था आयोजन

शक्ति के शिक्षाविद नितिन सोनी को दोबारा मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी, शिक्षा प्रकोष्ठ के शक्ति जिले के संयोजक बनाए गए नितिन, नितिन के नेतृत्व में जिले में विगत वर्षों शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों सेमिनारों का भी हुआ था आयोजन kshititech
भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ शक्ति जिले के संयोजक नितिन सोनी

शक्ति के शिक्षाविद नितिन सोनी को दोबारा मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी, शिक्षा प्रकोष्ठ के शक्ति जिले के संयोजक बनाए गए नितिन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शक्ति शहर के स्टेशन रोड में स्थित प्रतिष्ठित गुंजन एजुकेशन सेंटर हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के संचालक भाजपा नेता नितिन सोनी को भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने शक्ति जिले का दोबारा जिला संयोजक नियुक्त किया है, उपरोक्त नियुक्ति का आदेश छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष किरण सिंहदेव की स्वीकृति से किया गया है, तथा नितिन सोनी पूर्व में भी शक्ति जिला गठन के पश्चात शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रथम जिला संयोजक बनाए गए थे,तथा उनके कुशल नेतृत्व में शिक्षा प्रकोष्ठ के संगठन को जहां जिले में गति मिली तो वहीं पार्टी ने उनकी सक्रियता को देखते हुए दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है, नितिन सोनी ने भी अपनी इस जिम्मेदारी पर भाजपा के सभी पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया है, साथ ही कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन एवं केंद्र शासन की शिक्षा संबंधी योजनाओं का लाभ लोगों को मिले, इस दिशा में वे प्रयास करेंगे तथा शक्ति जिले में बूथ स्तर तक शिक्षा प्रकोष्ठ के गठन को मजबूती देंगे

प्रातिक्रिया दे

Back to top button