अद्भुत जुनून है शक्ति के श्याम प्रेमियों का, करोड़ो की भीड़ में भी बाबा को रिझाएंगे खाटू में,शक्ति के श्याम प्रेमी खाटू धाम में फाल्गुन की एकादशी में करेंगे बाबा श्याम का दीदार,श्याम प्रेमियों का जत्था हुआ ट्रेन से रवाना, हाथों में निशान उठाकर पैदल करेंगे यात्रा



शक्ति के श्याम प्रेमी खाटू धाम में फाल्गुन की एकादशी में करेंगे बाबा श्याम का दीदार,श्याम प्रेमियों का जत्था हुआ ट्रेन से रवाना
सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- फागुन माह के पावन अवसर पर खाटू श्याम बाबा के दर्शन हेतु सक्ती नगर से श्रद्धालुओं का एक भक्ति-मय जत्था बाबा की नगरी खाटूधाम के लिए रवाना हुआ।श्रद्धालु फागुन मेले में शामिल होकर फागुन की ग्यारस के शुभ अवसर पर बाबा खाटू श्याम के दरबार में निशान अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना करेंगे।जत्था रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम का जयकारा लगाते हुए पूजा-अर्चना की और भक्ति भाव के साथ यात्रा प्रारंभ की। पूरे जत्थे में उत्साह और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला।खाटूधाम के लिए रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में प्रमुख रूप से श्याम प्रेमी योगेश अग्रवालबंटू, शेरू, राहुल अग्रवाल प्रियंका मोबाइल, मोनू एम.के इलेक्ट्रॉनिक., गोलू अग्रवाल सी.डी., श्लोक ,रचित अग्रवाल पेट्रोल पंप ., लाला, बंटी, आकाश पंसारी, तालु प्रताप, आतिश अग्रवाल, अनुराग, नितेश,राजा जायसवाल, सौरभ झब्बू, सावन, सूरज राजपूत, नीटू एवं अभय खुशबू शामिल हैं।श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सभी फागुन की ग्यारस पर बाबा श्याम को निशान चढ़ाकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।जय श्री श्याम के जयकारों के साथ जत्था खाटूधाम के लिए रवाना हुआ



