शक्ति के कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं उद्योगपति त्रिलोकचंद जायसवाल दादू को भातृ शोक, बड़े भाई सीनियर एडवोकेट सतीश कुमार जायसवाल का हुआ निधन, 17 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे शक्ति में होगा अंतिम संस्कार, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने भी दी श्रधांजलि


शक्ति के कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं उद्योगपति त्रिलोकचंद जायसवाल दादू को भातृ शोक, बड़े भाई सीनियर एडवोकेट सतीश कुमार जायसवाल का हुआ निधन, 17 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे शक्ति में होगा अंतिम संस्कार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष एवं शक्ति के प्रतिष्ठित वंदना ग्रुप के चैयरमेन त्रिलोकचंद जायसवाल दादू के ज्येष्ठ भ्राता एवं शक्ति शहर के सीनियर एडवोकेट पर्यावरण प्रेमी सतीश कुमार जायसवाल का आज दिनांक 17 सितंबर 2025 दिन- बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया है, उन्हें अस्वस्थता के चलते 16 सितंबर को शक्ति शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था, श्री सतीश कुमार जायसवाल का अंतिम संस्कार आज दिनांक- 17 सितंबर 2025 दिन- बुधवार को दोपहर 2:00 बजे स्थानीय मुक्तिधाम बाराद्वार रोड शक्ति में होगा, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके गृह निवास वार्ड क्रमांक-08 आनंद मेडिको के पास शक्ति से निकलेगी, तथा अधिवक्ता सतीश कुमार जायसवाल के निधन पर अधिवक्ता संघ, कांग्रेस कमेटी सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, संस्थाओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, सतीश कुमार जायसवाल अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए तथा वे शक्ति के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में जाने जाते थे तथा उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी पर्यावरण मित्र के रूप में अपनी पहचान बनाई थी, तथा वे सदैव प्रकृति के संरक्षण को लेकर भी अपनी सक्रिय भागीदारी करते देखे जाते थे



